Home Yamunanagar Yamunanagar : पुलिस अधीक्षक ने नगद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

Yamunanagar : पुलिस अधीक्षक ने नगद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

0
Yamunanagar : पुलिस अधीक्षक ने नगद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
Yamunanagar : सम्‍मानित करते पुलिस अधीक्षक।

Yamunanagar Hulchul : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक, यमुनानगर द्वारा संगीन जुर्म के अपराधों में उत्कृष्ट अनुसंधान करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतु उन्हें मंगलवार को नगद इनाम सहित प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक, यमुनानगर कमलदीप गोयल ने बताया कि पुलिस विभाग में उत्कृष्ट अनुसंधान करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित करने से पुरे पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है तथा इस प्रकार की हौंसला अफजाई से प्रेरित होकर अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी अनुसधान को प्रभावी तरीके से करने के प्रति अग्रसर होते है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल द्वारा आशीष चौधरी, ह.पु.से., उप पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर, स.उ.नि. सतीश कुमार, इन्चार्ज पुलिस चौंकी रामपुरा यमुनानगर, महिला स.उ.नि. बलजीत कौर व महिला स.उ.नि. कमला रानी को सम्मानित किया गया है।

आशीष चौधरी, ह.पु.से., उप पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा अभियोंगांक 85 दिनांक 29.04.2019 धारा 363, 366, 376(2)(एन), 342 भा.द.स. व 3(2)(एन) एस.सी./एस.टी. एक्ट थाना बिलासपुर का उत्कृष्ट अनुसन्धान अमल में लाने के कारण अभियोग में आरोपी को न्यायालय ऐडिशनल सैशन जज जगाधरी द्वारा दिनांक 08.03.2021 को उम्र कैद का सजा किया गया है।

स.उ.नि. सतीश कुमार, इन्चार्ज पुलिस चौंकी रामपुरा यमुनानगर द्वारा थाना सदर जगाधरी में तैनाती के दौरान महिला स.उ.नि. बलजीत कौर के साथ मिलकर अभियोंगांक 18 दिनांक 27.02.2018 धारा 10 पोक्सो अधिनियम थाना सदर जगाधरी का उत्कृष्ट अनुसन्धान अमल में लाने के कारण अभियोग में 6 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाले आरोपी को न्यायालय ऐडिशनल सैशन जज जगाधरी द्वारा दिनांक 10.02.2021 को 20 वर्ष कैद का सजा किया गया है।

इसी प्रकार महिला स.उ.नि. कमला रानी द्वारा अभियोंगांक 269 दिनांक 26.12.2017 धारा 506 भा.द.स. व 4 पोक्सो अधिनियम थाना छछरौली का उत्कृष्ट अनुसन्धान अमल में लाने के कारण अभियोग में 17 साल की पड़ोसन लडक़ी को रोटी बनाने के बहाने से अपने घर बुलाकर गलत काम करने वाले आरोपी को न्यायालय ऐडिशनल सैशन जज जगाधरी द्वारा दिनांक 04.03.2021 को 10 वर्ष कैद का सजा किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की पीठ थपथपाते हुए इस प्रकार का कार्य भविष्य में भी जारी रखने की उम्मीद जताई है।

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul: Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog