Home Yamunanagar Yamunanagar : आजाद नगर में 48.48 लाख रुपए बनेगा सामुदायिक केंद्र, विधायक व मेयर ने किया शिलान्यास

Yamunanagar : आजाद नगर में 48.48 लाख रुपए बनेगा सामुदायिक केंद्र, विधायक व मेयर ने किया शिलान्यास

0
Yamunanagar : आजाद नगर में 48.48 लाख रुपए बनेगा सामुदायिक केंद्र, विधायक व मेयर ने किया शिलान्यास
Yamunanagar : सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास कर निर्माण का शुभारंभ करते विधायक व मेयर।

Yamunanagar Hulchul : क्षेत्र की 20 हजार से अधिक आबादी को होगा लाभ, खुले में धार्मिक, सामाजिक व अन्य कार्यक्रम करने से मिलेगी राहत

Yamunanagar, 7 April. नगर निगम के वार्ड नंबर 10 के आजाद नगर में 48.48 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण करवाया जाएगा। बुधवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व नगर निगम महापौर मदन चौहान ने सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया और नारियल फोडक़र निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सामुदायिक केंद्र बनने से क्षेत्र की 20 हजार से अधिक आबादी को लाभ होगा। लोगों को खुले में धार्मिक, सामाजिक व अन्य कार्यक्रम करने से राहत मिलेगी।

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि शहर के विकास के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। करोड़ों रुपये के विकास कार्य सरकार द्वारा करवाए जा रहे हैं। वार्ड में सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए पार्षद सुरेंद्र शर्मा ने अनेक प्रयास किए। जिसके बाद क्षेत्र में सामुदायिक केंद्र बनाने का काम शुरू किया गया।

विधायक ने निगम अधिकारियों को निर्धारित समयाविधि में केंद्र का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर मदन चौहान ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य चलाए जा रहे हैं। अधिकतर वार्डों में पक्की सडक़ें, अंडरग्राउंड नालियां, सीवरेज व अनेक भवनों का निर्माण किया जा चुका है। कई वार्डों में विकास कार्य निर्माणाधीन है। जिन्हें जल्द ही पूर्ण किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। विकास कार्यों में लगाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता सहन नहीं किया जाएगा। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा, पार्षद सुरेंद्र शर्मा, पार्षद संकेत प्रकाश, एमई मुनेश्वर भारद्वाज, जेई कपिल मनीष, वेद प्रकाश पप्पी, नरेंद्र शर्मा, नरेंद्र चौहान, अजय वर्मा, हरीचंद, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहें।

Divya HImachal Yamunanagar, Ravinder Punj, रविंद्र पुंज, Yamunanagar News, Yamunanagar District, Yamunanagar Hulchul, Yamunanagar News in Hindi, Yamunanagar City Hulchul, Timeline Media,
Please contact Timeline Media for Divya HImachal Newspaper in Yamunanagar

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul: Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog