Home Yamunanagar Yamunanagar : डी.सी. व एस.पी. का नाईट कर्फ्यू चैक, 9 पर कार्रवाई

Yamunanagar : डी.सी. व एस.पी. का नाईट कर्फ्यू चैक, 9 पर कार्रवाई

0
Yamunanagar : डी.सी. व एस.पी. का नाईट कर्फ्यू चैक, 9 पर कार्रवाई
Yamunanagar : वाहन चालकों को बाहर आने का कारण पृूछते डी.सी., एस.पी. व एस.एच.ओ.।

Yamunanagar Hulchul : कार्रवाई के लिए सभी एस.एच.ओ. को दी जाएगी बस, जरूरी सेवाओं में लगे व्यक्ति अपने साथ रखें आई.कार्ड. – एस.पी.

Yamunanagar, 16 April : गुरुवार रात डी.सी. मुकुल कुमार व एस.पी. कमलदीप गोयल कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लगाए गए नाइट कफ्र्यू को जांचने पहुंचे। दोनों अधिकारी करीब 3 घंटे तक सडक़ों पर रहे। रात करीब 12 बजे वापस लौटे। इस दौरान कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया तो 9 लोगों पर कार्रवाई की गई।

काफिले में शामिल सिटी एस.एच.ओ. सुखबीर सिंह के एरिया में कुछ लोग ऐसे थे जो सेहत की बजाय कारोबार पर ध्यान दे रहे थे। इन्हीं लोगों पर डी.सी. और एस.पी. ने कार्रवाई के आदेश दिए। आदेशों की पालना करते हुए सिटी एस.एच.ओ. सुखबीर सिंह ने 9 लोगों पर धारा 188 डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की।

डी.सी. व एस.पी. ने स्पष्ट किया रात 10 बजे का मतलब यह नहीं है कि 10 बजे आप बाजार बंद करेंगे बल्कि इसका मतलब यह है आप अपने घर हों। नाइट कर्फ्यू में जो भी बेवजह घूमता मिला या बेवजह संस्थान खोलता मिला उस पर कार्रवाई तय है। ऐसा नहीं है कि यह उनका पहला दौरा है। भविष्य में नियमित दौरा किया जाएगा। अलसुबह भी चेकिंग की जाएगी। देखा जाएगा कि कोई सुबह 5 बजे से पहले अपना संस्थान तो नहीं खोल रहा।

कैसे कैसे हुई कार्रवाई

डी.सी. मुकुल कुमार, एस.पी. कमलदीप गोयल व सिटी एस.एच.ओ. सुखबीर सिंह व उनकी टीम सबसे पहले एस.पी. आवास से थोड़ा आगे एकत्रित हुए। यहां से मॉडल टाउन रोड, गोविंदपुरी रोड, कन्हैया चौक हाईवे होती हुई कमानी चौक पहुंची। कमानी चौक पर बाएं तरफ एक ढाबा खुला था।

डी.सी. और एस.पी. गाड़ी से उतरे और ढाबा चालक को समझाया। एस.एच.ओ. को कार्रवाई के आदेश दिए। बिल्कुल ठीक सामने करियाना की दुकान भी खुली थी। पुलिस ने उसे भी समझाया। इसके बाद टीम फव्वारा चौक की तरफ चली। रमेश आइसक्रीम के सामने करीब 10 से 12 लोग एकजुट होकर आइसक्रीम खा रहे थे। इस पर टीम ने उन्हें समझाया और घर रवाना किया।

इसके बाद टीम रेलवे रोड पर एस.बी.आई. के नजदीक पहुंची। यहां एक चाट की रेहड़ी सजाए हुए था और ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रहा था। पुलिस ने उस पर कार्रवाई की। टीम थोड़ा आगे बढ़ी तो जोगेंद्र मार्केट के नजदीक ढाबा खुला था। इसके बाद टीम स्टेशन के अग्रसेन चौक से वापस जगाधरी रोड पर आई।

काफिला कुछ देर फव्वारा चौक पर रुका। चौक से थोड़ा आगे श्री साई सोया चाम्प रेस्टोरेंट ओपन था। ग्राहक भी खाने पीने में लगे थे। इस पर पुलिस ने उस को हिरासत में लिया और चेतावनी दी। इसी ढाबा के सामने एस.पी. और डी.सी. ने आने-जाने वाहन चालकों को रोक बाहर आने का कारण पूछा। कुछ लोग तो ठीक से जवाब दे पाए कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा।

एस.पी. ने स्पष्ट किया कि जो लोग जरूरी सेवाओं से जुड़े हैं। वह अपना आई कार्ड साथ रखें ताकि जांच एजेंसी को समय रहते दिखाया जा सके। ऐसा नहीं है कि जरूरी सेवाओं के नाम पर कोई भी बेवजह बाहर घूमें।
आज से पुलिस के साथ होगी बस

एस.पी. ने स्पष्ट किया कि उम्मीद है लोग नाइट कर्फ्यू  की पालना करेंगे। जो लोग नियम तोडेंगे उन पर कार्रवाई तय है। अब निर्णय लिया गया है कि हर एस.एच.ओ. को एक बस दी जाए। जो लोग नाइट कफ्र्यू की अवहेलना कर रहे हैं उन्हें बस से थाना लाकर शामिल जांच किया जाए। उन पर कार्रवाई की जा सके। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि सामाजिक दूरी कायम रखते हुए कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।

yamunanagar police, sp yamunanagar, Dc Yamunanagar, yamunanagar, yamunanagar hulchul, yamunanagar news, yamunanagar district, digital yamunanagar, about yamunanagar Ravinder Punj, Satish Dhiman
Yamunanagar : कर्फ्यू के दौरान मुआयना करते डी.सी., एस.पी. व एस.एच.ओ.।१६

पहला केस

थाना शहर की पी.सी.आर. टू के कर्मचारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नाईट कफ्र्यू की कफ्र्यू पर था। इस दौरान मुन्ना लाल वासी रामपुरा कॉलोनी व शिवा वासी भरवाना थाना हाथरस यूपी करीब 10:30 बजे मुल्तानी के पास रेहड़ी लगाए हुए था। मुस्तकीम निवासी पुराना हमीदा बिना किसी काम के घूम रहा था। उपरोक्त को रेहड़ी लगाने वाले पूछा और मुस्तकीम को बेवजह घूमने बारे पूछा तो वे संतोष जनक जवाब ना दे सके ऐसे में उन पर कार्रवाई की गई।

दूसरा केस

पी.सी.आर. एक ने थाना शहर को बताया कि वह नाइट कफ्र्यू ड्यूटी दे रहा था। इस दौरान दिनेश वासी गांव मोरना नोएडा-यू.पी. ने गौतम ओडायनी रेस्टोरेंट्स मेला सिंह चौक 10:30 बजे खोल रखा था। रेस्टोरेंट खोलने वाले पूछा गया तो दिनेश व शुभम वासी नारायणगढ़ कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में उन पर कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक जिस समय कार्रवाई की उस समय कुछ लोग डिनर करने आए हुए थे। पुलिस का मानना है कि रेस्टोरेंट को देर रात तक खोलने की तैयारी थी, पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की।

तीसरा केस

ए.एस.आई. गुलाब सिंह ने थाना शहर पुलिस को बताया कि वह गश्त पर था। इस दौरान अमनदीप सिंह वासी वीणा नगर कैंप ने नाईट कफ्र्यू में ढाबा खोल रखा था। यहीं पर दीपक वासी राम नगर करनाल बिना किसी काम के घूम रहा था। सिंह से ढाबा खोलने वाले पूछा गया और दीपक को बेवजह बेवजह घूमने बारे पूछा गया तो वे संतोषजनक जवाब न दे सके। जो दोनों पर कार्रवाई की गई।

चौथा केस

ई.एस.आई. तेजपाल ने शहर पुलिस को बताया कि वह और पी.सी.आर. गश्त कर रहे थे। नाईट कफ्र्यू के दौरान राजकुमार वासी टैगोर गार्डन व पंकज वासी टैगोर गार्डन बस स्टैंड यमुनानगर पर नीलकंठ ढाबा खोले हुए थे। जो दोनों से ढाबा खोलने के बारे पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब ना दे सके। उन्हें यह भी बताया गया कि नाइट में ढाबा खोलना अपराध है। तब भी उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब न दिया तो उन पर कार्रवाई की गई।

किसे और क्यों है छूट

कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए जिला में नाइट कफ्र्यू लागू कर दिया गया है। यह बीते सोमवार से लागू हो गया है। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेंगे। इस दौरान किसी को भी बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।

हालांकि, जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को कफ्र्यू में छूट रहेगी। इसके अलावा पुलिस, सेना, स्वास्थ्य बिजली, मीडिया से जुड़े लोग और कोरोना कार्यों के लिए ड्यूटी दे रहे लोगों को कर्फ्यू में छूट रहेगी लेकिन जांच के दौरान उन्हें पहचान पत्र दिखाना होगा। जरूरी व गैर जरूरी सामान ढोने वाले वाहन के इंटर-स्टेट और इंटरा-स्टेट यातायात पर रोक नहीं है।

अस्पताल, दवाई की दुकान व ए.टी.एम. 24 घंटे खुले रहेंगें। बीमार व गर्भवती के जाने पर छूट है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व हवाई अड्डा पर आने जाने वालों को छूट है, लेकिन इसके लिए वाजिब सबूत देना होगा। नियम तोडऩे वालों पर धारा 188 व डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई तय है।

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul : Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog