Home Yamunanagar Yamunanagar : आई.टी.आई. छात्र से छीना मोबाइल

Yamunanagar : आई.टी.आई. छात्र से छीना मोबाइल

0
Yamunanagar : आई.टी.आई. छात्र से छीना मोबाइल

Yamunanagar Hulchul  :  बाइक सवार 3 युवकों ने आदर्श नगर कैंप निवासी आई.टी.आई1 छात्र के हाथ से मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीन कर आरोपी मौके से फरार हो गए। मोबाइल के कवर में 500 रुपए भी थे। वारदात शिव शंकर भल्ला हाई स्कूल के सामने हुई। छात्र की शिकायत पर शहर पुलिस ने अज्ञात 3 युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है।

आदर्श नगर कैंप निवासी गौतम ने बताया कि वह आई.टी.आई. में पढ़ता है। शुक्रवार शाम को वह अपने निजी काम से पैदल हमीदा जा रहा था। उसके हाथ में उसका मोबाइल था। मोबाइल के कवर में पीछे उसने 500 रुपए डाले हुए थे। जब वह शिव शंकर भल्ला हाई स्कूल के सामने पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर 3 युवक आए।

उसके नजदीक आकर आरोपियों ने बाइक की गति को कम किया और उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनते ही तीनों बदमाश बाइक की गति तेज कर वहां से फरार हो गए। उसने आरोपियों को पीछा कर पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन विफल रहा। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गौतम के बयान पर अज्ञात 3 युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul are : Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog