Home Yamunanagar Yamunanagar : पेड़ पृथ्वी पर मौजूद सबसे अनमोल और जरूरी स्त्रोत – रामनिवास

Yamunanagar : पेड़ पृथ्वी पर मौजूद सबसे अनमोल और जरूरी स्त्रोत – रामनिवास

0
Yamunanagar : पेड़ पृथ्वी पर मौजूद सबसे अनमोल और जरूरी स्त्रोत – रामनिवास
Yamunanagar (Ravinder Punj) : पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत आज यमुनानगर मंडल के शास्त्री कॉलोनी, श्यामा मुखर्जी पार्क, तीर्थ नगर, शीतला माता मंदिर यमुना नदी के किनारे और अंबेडकर भवन में पौधे लगाए। यह शब्द चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने कहे। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने वृक्षों का हमारे जीवन में क्या महत्व है बताते हुए कहा की पेड़ हमारे पृथ्वी पर मौजूद सबसे अनमोल और जरूरी स्त्रोत है।
जिस तरह पृथ्वी के जीव जंतु पानी के बिना नहीं रह सकते उसी तरह हम सब पेड़ो के बिना नहीं रह सकते। पेड़ हमारे पर्यावरण की रक्षा करता हैं, पेड़ सूरज से आने वाले खतरनाक रेडिएशन से हम सबको बचाता है और साथ ही पृथ्वी पर ऑक्सीजन का सबसे बड़ा स्त्रोत है। पेड़-पौधे धरती पर शुद्ध वातावरण का निर्माण करते हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में होने वाले प्रदूषण जैसे वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण और भूमि प्रदूषण जैसे अन्य कई प्रकार के प्रदूषण को कम करने का कार्य पेड करते है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा ने कहा कि कोरोना काल में जो आक्सीजन गैस की कमी हुई थी वह कमी हम पौधारोपण से पूरी कर सकते है,सभी लोगों को बढ-चढकर पौधारोपण करना चाहिए।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा, अमन सग्गर, गगन कटोच, विवेक, राजीव ओबराय, प्रीतम सिंह, कमल कपूर, सतीश शर्मा, रजत अरोडा, राजकुमार व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।