Home Yamunanagar Yamunanagar : जिला यमुनानगर में कोरोना के सिर्फ 20 सक्रिय मरीज

Yamunanagar : जिला यमुनानगर में कोरोना के सिर्फ 20 सक्रिय मरीज

0
Yamunanagar : जिला यमुनानगर में कोरोना के सिर्फ 20 सक्रिय मरीज
Corona Cases in Yamunanagar (Haryana)

Yamunanagar Hulchul : Corona Cases in Yamunanagar on July 11, 2021.

Yamunanagar (Ravinder Punj) : उपायुक्त गिरीश अरोरा ने कोरोना की स्थिति के बारे में बताया कि जिला यमुनानगर में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.26 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 238 दिन है। उन्होंने बताया कि जिला यमुनानगर में कुल आबादी का 29.80 प्रतिशत का कोरोना टैस्ट हो गया है।
अब तक जिले में कुल 24607 मरीज कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 24181 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 11 जुलाई को कोई भी कोरोना पोजिटिव केस नहीं आया है। आज एक कोरोना मरीज ठीक हुए है। जिला यमुनानगर में 11 पॉजिटिव मरीजों को घर पर ही होम आईसोलेट किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 20 सक्रिय मरीज हैं जिनमें 7 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं और 2 मरीज जिला यमुनानगर के अस्पतालों में दाखिल है।
अभी तक कुल 358257 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 330050 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आयी है तथा 1039 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कंट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन नम्बर-9817664700, 9817820600, 9817889600 है।
YamunanagarHulchul : Website | Facebook | Instagram | Twitter