Home Yamunanagar Yamunanagar : विधायक ने नए पुल के कार्य का किया निरीक्षण

Yamunanagar : विधायक ने नए पुल के कार्य का किया निरीक्षण

0
Yamunanagar : विधायक ने नए पुल के कार्य का किया निरीक्षण
Yamunanagar MLA inspected the work of new bridge.

Yamunanagar Hulchul : विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोडा़ ने बताया कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करने का अभियान चलाया हुआ है। उन्होने बाड्डी माजरा को जाने वाले निर्माणाधीन पुल का औचक निरीक्षण किया।

विधायक घनश्यामदास अरोडा़ ने बताया कि उन्होंने करोडों रूपयों की लागत से तैयार होने वाला यह पुल मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर मंजूर करवाया था। इस पुल के बनने से आस पास के हजारों लोगों को लाभ होगा। विधायक घनश्यामदास अरोडा़ ने बताया कि पुल बनाने का लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। पोल शिफ्टिंग व सड़क बनाने का कार्य बाकी रह गया है। इस पर भी काम शुरू हो गया है व आगमी एक माह तक सभी कार्य पूर्ण करके पुल आम जनता के इस्तेमाल के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

भाजपा विधायक  घनश्यामदास अरोडा़  ने कहा कि उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों सम्बंधित अधिकारियों को जल्द ही इस पुल को पूरा करके जनता को सोंपने के सख्त दिशा निर्देश दिए है व कहा है कि पुल के कार्यों में किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। निर्माण कार्यों में सामग्री उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए।

जनता के हित की सरकारी योजनाएं समय पर पूरी होनी चाहिए ताकि जनता को जल्द से जल्द राहत मिले व यहाँ पर लोगों का आवागमन शुरू हो सके। उन्होंने बताया कि उनका पूरा ध्यान यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र को विकसित क्षेत्र बनाने पर है। इसके लिए वो लगातार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलकर यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के लिए नए-नए करोडों रूपयों के प्रोजेक्ट मंजूर करवा रहे है।

भाजपा सरकार हर वर्ग को साथ लेकर बिना भेदभाव के यमुनानगर में विकास कार्य करवा रही है। भाजपा अंतयोदय के सिद्धांत पर चलते हुए सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास के आधार पर जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है। इस दौरान सिंचाई विभाग के एक्स ई एन विनोद सौदा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।

.

Other social handles of Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog