Home Yamunanagar Yamunanagar : 18 से 23 अगस्त तक सालाना गुरमत समागम सेवा पंथी डेरा संतपुरा में

Yamunanagar : 18 से 23 अगस्त तक सालाना गुरमत समागम सेवा पंथी डेरा संतपुरा में

0
Yamunanagar : 18 से 23 अगस्त तक सालाना गुरमत समागम सेवा पंथी डेरा संतपुरा में
Yamunanagar Hulchul : जानकारी देते संत जगमोहन सिंह जी।

Yamunanagar Hulchul : सेवा पंथी डेरा संतपुरा यमुनानगर में 18 अगस्त से 23 अगस्त तक सालाना गुरमत समागम एवं महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए सेवा पंथी डेरा संतपुरा के संत जगमोहन सिंह ने बताया की सचखंड वासी ब्रहम ज्ञानी श्रीमान 108 संत पंडित निश्चल सिंह जी महाराज की 43वीं पावन बरसी एवं सचखंड वासी श्रीमान 108 संत तरलोचन सिंह जी महाराज की 31वीं पावन मीठी याद में हर साल की तरह यह कीर्तन दरबार आयोजित किया जा रहा है।

कीर्तन दरबार में सेवा पंथी महापुरुष, उदासी, निर्मले एवं अन्य संप्रदायों के महापुरुषों के अलावा गुरु घर से प्रसिद्ध विद्वान गुरमत विचार देंगे तथा रागी जत्थे गुरबानी कीर्तन से संगतों को निहाल करेंगे। जगमोहन जी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार रात को मौन व्रत से होगी। मौन व्रत की 21 अगस्त को सुबह 8 बजे होगी। उसके बाद 51 श्री अखंड पाठ साहिब की अरंभता के बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे कीर्तन दरबार होगा।

उसके बाद इसी दिन सायं 7 से रात 11 बजे तक कीर्तन दरबार एवं कथा का आयोजन जाएगा। 22 अगस्त को सुबह 4 बजे से शाम 3 बजे तक तथा सायं 6 से रात्रि 12 बजे तक कीर्तन दरबार होगा। 23 अगस्त को सुबह 3 बजे से शाम 5 बजे तक दीवान सजाए जाएंगे जिसमें संत समागम दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
.
Social Handles of Yamunanagar Hulchulare :Youtube|Facebook|Twitter