Home Yamunanagar Yamunanagar : रागी जत्थों और कथा वाचकों की वाणी सुन संगतें हुई निहाल

Yamunanagar : रागी जत्थों और कथा वाचकों की वाणी सुन संगतें हुई निहाल

0
Yamunanagar : रागी जत्थों और कथा वाचकों की वाणी सुन संगतें हुई निहाल
Yamunanagar Hulchul : गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन करते रागी।
  • सेवा पंथी डेरा संतपुरा में आयोजित सालाना गुरमत समागम में सजा कीर्तन दरबार

  • आज होगी 51 श्री अखंड पाठ साहिब की हुई संपूर्णता

Yamunanagar Hulchul : सेवा पंथी डेरा संतपुरा यमुनानगर में सालाना गुरमत समागम एवं महान कीर्तन दरबार का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में आज सुबह 3 बजे से शाम 5 बजे तक दीवान सजाए जाएंगे। जिसमें दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक संत समागम होगा। जानकारी देते हुए सेवा पंथी डेरा संतपुरा के संत जगमोहन सिंह ने बताया कि कीर्तन दरबार में सेवा पंथी महापुरुष, उदासी, निर्मले एवं अन्य संप्रदायों के महापुरुषों के अलावा गुरु घर से प्रसिद्ध विद्वान गुरमत विचार दे रहे हैं। उन्होंने बताया आज 51 श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता होगी। आज सुबह 9 बजे अमृत संचार होगा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु कथावाचकों व रागी जत्थों की वाणी पर झूमते नजर आए और उनके सुर में सुर मिलाकर कीर्तन करने लगे। समागम में छोटे बच्चों से लेकर बुजुगों ने हाजिरी भरी और गुरु घर का आशीर्वाद ग्रहण किया। लंगर इंचार्ज संत कमलजीत सिंह ने बताया कि पूरे समागम के दौरान लंगर अटूत बरताया जा रहा है।

yamunanagar hulchul dera santpura 3
Yamunanagar Hulchul : Sewa Panthi Dal Yamunanagar

रविवार हुए कार्यक्रम में पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों ने कीर्तण किया। जिसमें भाई मनिंदर पाल सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, ज्ञानी हरजीत सिंह जी, बीबी जसप्रीत कौर लुधियाना वाले, भाई मनजोत सिंह मनमोहन, भाई सत्येंद्र पाल सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई हरप्रीत सिंह हजूरी रागी, भाई तेजपाल सिंह जी हजूरी रागी, भाई हरजीत सिंह जी सहारनपुर, भाई रणजीत सिंह जगाधरी वर्कशॉप, भाई अमनदीप सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई सुरेंद्र सिंह जी, मीरी पीरी खालसा यमुनानगर ने भी गुरु महिमा का गुणगान किया। इस दौरान लोगों कर सहूलियत के लिए जोड़ा घर बनाया गया था, जिसमें सेवा पंथी दल यमुनानगर ने सेवा की।

yamunanagar hulchul dera santpura 2
Yamunanagar Hulchul : Sewa Panthi Dera Santpura, Yamunanagar

इसी प्रकार संगतों के लिए पानी के स्टाल लगाए गए थे। श्रद्धालुओं ने इस दौरान लंगर बनाने के लिए सब्जी काटने की सेवा, बर्तन मांजने की सेवा, सफाई की सेवा भी की। सडक़ पर वाहनों से जाम न लगे इसके लिए भी विशेष व्यवस्था सेवादारों द्वारा की गई थी। yamunanagar hulchul dera santpura 2 .