Home Yamunanagar Yamunanagar : वाई.जे.सी.सी.आई. की ओर से एक्सपोर्ट अवेयरनैस सैमीनार आयोजित

Yamunanagar : वाई.जे.सी.सी.आई. की ओर से एक्सपोर्ट अवेयरनैस सैमीनार आयोजित

0
Yamunanagar : वाई.जे.सी.सी.आई. की ओर से एक्सपोर्ट अवेयरनैस सैमीनार आयोजित
Yamunanagar Hulchul : कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं चैंबर अधिकारी।
Yamunanagar Hulchul : यमुनानगर जगाधरी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (वाई.जे.सी.सी.आई.) का एक्सपोर्ट अवेयरनैस सैमीनार आयोजन किया गया। जिसमें ई.ई.पी.सी. के रीजनल डायरेक्टर राकेश सूरज, पानीपत से डिप्टी डी.जी.एफ.टी. जयपाल, ई.ई.पी.सी. के सीनियर असिस्टेंट डायरेक्टर जी.पी. मल्होत्रा, इंडस्ट्री विभाग यमुनानगर से असिस्टेंट डायरेक्टर वी.पी. सिंह आहलूवालिया, ई.ई.पी.सी. ब्रांच मैनेजर संजय कुमार मुख्यातिथ के रूप में सैमीनार में स्वागत हुए। सभी अतिथियों का स्वागत चैंबर के प्रधान ईश आनंद ने किया। चैंबर की सैक्रेटरी जनरल समीरा सलूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि ई.ई.पी.सी. इंडिया व्यापार और निवेश प्रोत्साहन संगठन है जो वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रायोजित है। उन्होंने बताया कि सैमीनार में भारत सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा इंडस्ट्रलिस्टों को अपने उत्पादों को विदेशों में एक्सपोर्ट के लिए जो सरकार द्वारा जो सुविधाएं और रियायतें उपलब्ध करवाई जा रही हैं, उसके बारे में सैमीनार में उपस्थित उद्यमियों को विस्तार से जानकारी दी। ई.ई.पी.सी. के रीजनल डायरेक्टर राकेश सूरज ने कहा कि भारत से विदेशों में व्यापारी द्वारा अपने उत्पादन को किन-किन देशों में बेच कर वह अधिक मुनाफा कमा सकते हैं और उन्हें किसी बात की कोई भी परेशानी न हो, इसका सरकार द्वारा पूरी तरह से ध्यान रखा जा रहा है। किस-किस देश में कहां पर और किस प्रकार के माल के खरीदार मिलेंगे। इसके अतिरिक्त अगर एक्सपोर्ट के बाद अगर किसी इंडस्ट्रलिस्ट को अपने माल की पेयमेंट नहीं मिलती तो भी भारत सरकार का एक्सपोर्ट विभाग उनकी मदद करने के लिए हर पल तैयार है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विदेशों में व्यापारी आसान और सुरक्षित एक्सपोर्ट कैसे करें, इस बारे एक्सपोर्ट विभाग पूरी मदद करता है। डिप्टी डी.जी.एफ.टी. जयपाल ने कहा कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संबोधन में देश के व्यापारियों से अनुरोध किया कि वह उनके सहयोग से देश के एक्सपोर्ट को 10 गुणा तक बढ़ाना चाहते हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने अधिकारियों को भी यह निर्देश दिए कि व्यापारियों की हर संभव मदद करें और उनकी समस्याओं को शीघ्र हल करें। यही जानकारी लेने के लिए वह व्यापारियों के सैमीनार में आए और जानकारी मुहैया की। मंच का संचालन करते हुए विभोर पाहूजा ने अतिथियों को बताया कि उनके विचार सुनने के लिए इस सैमीनार में लगभग 75 व्यापारी पहुंचे। पाहूजा ने बताया कि चैंबर में आज 9 नए सदस्यों को शामिल हुए। अब इस चैंबर के सदस्यों की संख्या 100 के आसपास पहुंच गई है। सैमीनार में आए हुए अतिथियों और चैंबर सदस्यों का चैंबर की सैक्रेटरी जनरल समीरा सलूजा ने धन्यवाद किया। मौके पर खजांची आशीष लूथरा, रमन सलूजा, पंकज मलिक, आशीष लूथरा, सम्राट चानना, हरविंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। . Social Handles of Yamunanagar Hulchulare :Youtube|Facebook|Twitter