Home Yamunanagar Yamunanagar : आजादी के अमृत महोत्सव राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित

Yamunanagar : आजादी के अमृत महोत्सव राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित

0
Yamunanagar : आजादी के अमृत महोत्सव राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित
Yamunanagar Hulchul : विजेताओं को सम्मानित करती सी.जे.एम.।

Yamunanagar Hulchul : आजादी के अमृत महोत्सव राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व शिक्षा विभाग, यमुनानगर द्वारा जी.एस.एस.एस. जगाधरी वर्कशॉप स्कूल में वीरवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के 40 स्कूल के छात्रों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में भाग लिए जाने वाले 100 बच्चों का स्क्रीनिंग टेस्ट के द्वारा चयन किया गया और उनमें एक प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें से 50 बच्चों ने क्विज में भाग लिया जिसका विषय लीगल लिटरेसी था वह 50 बच्चों ने स्लोगन राइटिंग में भाग लिया। क्विज के विजेता राहुल, पहले स्थान पर एस.डी. पब्लिक स्कूल यमुनानगर से तमन्ना, दूसरे स्थान पर एम.एल.एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल यमुनानगर व नवीन सिंह, तीसरे स्थान पर जी.एस.एस. जगाधरी वर्कशॉप स्कूल से रहे।

स्लोगन राइटिंग के विजेता निकिता, पहले स्थान पर सी.एम.एस.एस.एस. स्कूल बुडिय़ा अर्चना, दूसरे स्थान पर जी.एस.एस.एस. जगाधरी वर्कशॉप स्कूल श्रुति, तीसरे स्थान पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से रहे। क्विज का सचांलन अश्वनी कुमार व राजीव खुराना ने किया। स्लोगन राइटिंग का सचांलन स्मृति व तनु शर्मा ने किया। इस अवसर पर सी.जे.एम. गुनीत अरोड़ा उपस्थित रहे। उन्होंने सभी छात्रों की सफलता की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र बांटे।
.
Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter