Home Yamunanagar Yamunanagar : तेजली खेल परिसर में योगा अभ्यास 

Yamunanagar : तेजली खेल परिसर में योगा अभ्यास 

0
Yamunanagar : तेजली खेल परिसर में योगा अभ्यास 

Yamunanagar Hulchul : आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की कड़ी में नमामि गंगा परियोजना के अतंर्गत नदियों का उत्सव मनाया जा रहा है। इस कड़ी में यमुना नदी को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए आज तेजली खेल परिसर में किरण गुलाटी ने योगा अभ्यास करवाया।

उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन जीने की एक पद्धति है। आज की भौतिक भाग-दौड़ को देखते हुए योग का अभ्यास अति आवश्यक है क्योंकि सबसे बड़ा सुख शरीर का स्वस्थ होना है, जिसकी प्राप्ति योग से होती है। यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो आपके पास दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है।

योग शिक्षक किरण गुलाटी ने कहा कि योग की शुरूआत भारत में पूर्व वैदिक काल से हुई मानी जाती है। योग हजारों साल से भारतीयों की जीवनशैली हिस्सा रहा है। यह भारत की धरोहर है, योग में पूरी मानव जाति को एकजुट करने की शक्ति है, यह ज्ञान, कर्म और भक्ति का आदर्श मिश्रण है।
उन्होंने कहा कि योग एक कला है जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है जो हमें मजबूत और शांतिपूर्ण बनाता है। इसका अभ्यास आवश्यक है, यह तनाव को कम करने में मदद करता है और समग्र स्वस्थ स्वास्थ्य को बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि निरोग रहने के लिए योग जरूरी है। हमें योग से निरंतर जुड़े रहना। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी राजेन्द्र पाल गुप्ता, सिचाई विभाग के एसडीओ सुशील कुमार, जसबीर सिंह व अन्य कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।