Home Yamunanagar Yamunanagar : बिजली सम्बंधित शिकायत निवारण हेतु 12 जनवरी को होगी सभा

Yamunanagar : बिजली सम्बंधित शिकायत निवारण हेतु 12 जनवरी को होगी सभा

0
Yamunanagar Hulchul : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम परिचालन परिमंडल यमुनानगर के अधीक्षक अभियंता सुधाकर तिवारी ने बताया कि उपभोक्ताओं की बिजली सम्बंधित शिकायत निवारण हेतु आरके शर्मा, चेयरपर्सन, उपभोक्ता कष्टï निवारण फोरम द्वारा 12 जनवरी 2022 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक  स्थान कार्यालय अधीक्षक अभियंता ऑपरेशन सर्कल, यूएचबीवीएन यमुनानगर में एक सभा आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में बिजली से सम्बंधित वह समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों एसडीओस/एक्सईएन से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं का इस फोरम के समक्ष रख सकते है। उन्होंने बताया कि दो साल से पुराने और कोर्ट केस तथा बिजली की चोरी से सम्बंधित केस इस फोरम में नहीं लिए जाएंगे।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि फोरम के समक्ष मास्क लगाकर, निर्धारित समय पर कार्यालय अधीक्षक अभियंता ऑपरेशन सर्कल, यूएचबीवीएन यमुनानगर में पहुंच कर अपनी बिजली सम्बंधित समस्याओं एवं शिकायतों का शीघ्र निपटारा करवाये।