Home Yamunanagar Yamunanagar : 7 से 10 जनवरी तक आयोजित होगी स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी

Yamunanagar : 7 से 10 जनवरी तक आयोजित होगी स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी

0
Yamunanagar : 7 से 10 जनवरी तक आयोजित होगी स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी

Yamunanagar Hulchul : उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का जिला सचिवालय परिसर में रीबन काटकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने जिला सचिवालय के प्रांगण में लगी प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त रणजीत कौर, जगाधरी के एसडीएम सुशील कुमार, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी देवेन्द्र कुमार, एआईपीआरओ मनोज पाण्डेय उपस्थित थे।

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के दौरान प्रदर्शनी संबंधित विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारत में यह महोत्सव मनाया जा रहा है तथा हरियाणा सरकार द्वारा इस महोत्सव को बड़ी धूमधाम के साथ प्रदेश के प्रत्येक जिले में इसे आयोजित करके मनाया जा रहा है।
प्रदर्शनी के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को आजादी के संघर्ष की गाथाओं, पराक्रम व बलिदान के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिससे लोग इन गाथाओं से प्रेरणा ले सकें। विशेषकर युवा पीढ़ी को हरियाणा के गौरवशाली इतिहास के बारे में रूबरू करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें कोविड नियमों की पालना करते हुए अवलोकन करना चाहिए। उन्होंने सभी जिलावासियों से अपील की है कि यहां पहुंचकर इस प्रदर्शनी का अवलोकन करें। यहां पर प्रदर्शनी के माध्यम से जो चीजें दिखाई गई हैं उस बारे अपने बच्चों को भी अवगत करवाएं ताकि वह दूसरों को भी इस बारे प्रेरित कर सकें। अवलोकन के दौरान मास्क का होना अति आवश्यक है।
उपायुक्त ने बताया कि यह प्रदर्शनी तीन दिन के लिए यानि आगामी 10 जनवरी तक आयोजित की गई है। कोई भी आकर इस प्रदर्शनी को देख सकता है। इसमें स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के वीरों का जो वर्णन किया गया है उसे प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रदर्शनी में हरियाणा 1966 से पहले कैसा था, खाद्यान, खेल स्टेडियम व कच्ची सडक़ों के साथ-साथ पुराने रजवाहों, प्रति व्यक्ति वार्षिक आय के साथ-साथ सभी चीजें प्रदर्शित की गई हैं। आज हरियाणा बदलते परिवेश में किस प्रकार आगे आया है उसका चित्रण दिखाया गया है।
डीआईपीआरओ देवेन्द्र कुमार ने उपायुक्त को प्रदर्शनी की रूपरेखा बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने  बताया कि इस प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हरियाणा के नायकों से सम्बन्धित लेखों एवं फोटोज के साथ-साथ वर्ष 1966 में हरियाणा के गठन के बाद से अब तक हरियाणा में हुए विकास की तुलनात्मक जानकारी उपलब्ध करवाई जायेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिला में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यहां पर प्रदर्शनी आयोजित की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रदर्शनी जिला सचिवालय यमुनानगर मेंं 7 जनवरी से 10 जनवरी तक आयोजित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग की प्रदर्शनी शाखा द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित एक प्रदर्शनी तैयार की गई है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को आजादी के संघर्ष की गाथाओं, पराक्रम व बलिदान के बारे में जानकारी प्रदान की जायेगी, जिससे की लोग इन गाथाओं से प्रेरणा ल सकें। यहां बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में गत दो सितम्बर 2021 को स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था।