Home Yamunanagar Yamunanagar : प्रदर्शनी देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह

Yamunanagar : प्रदर्शनी देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह

0
Yamunanagar : प्रदर्शनी देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह
Exhibition to commemorate the anniversary of Independence in Yamunanagar

Yamunanagar Hulchul : जिला सचिवालय परिसर में स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह है। लोग अपने बच्चों के साथ कोविड-19 की हिदायतों अनुसार इस प्रदर्शनी को देखने आ रहे हैं और इस प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के वीर जाबांजों द्वारा किए गए संघर्षों को प्रदर्शित किया गया है।

सोमवार को अंतिम दिन सिविल जज सिनियर डिवीजन मधुलिका ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शनी में लगी एलईडी पैनल पर जानकारी हासिल की। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के तहत लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के वीर जाबांजों द्वारा किए गए कार्यों एवं योगदान पर आधारित इस प्रदर्शनी को लगाकर लोगों को जानकारी दी जा रही है जोकि काफी सराहनीय है।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में लोक अदालतों के महत्व को लेकर भी पैनल लगे हुए हैं, जिनमें दर्शाया गया हुआ है कि लोक अदालत विवादों को निपटाने में वैकल्पिक साधन है। लोक अदालत एक सरल, सुगम एवं सस्ती न्यायिक प्रक्रिया है। लोक अदालत में कोर्ट में लंबित मुकदमें या जो विवाद अभी कोर्ट में ना पहुंचे हों, दोनों तरह के विवादों का निपटारा किया जा सकता है। इसके तहत दोनों पक्षों को समान न्याय मिलता है।
लोक अदालत के द्वारा सदैव के लिए विवादों का निपटारा होकर दोनों पक्षों के मध्य मधुर संबंध स्थापित होते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य एलईडी पैनलों पर विकासात्मक व ऐतिहासिक जानकारी भी प्रदान की गई है। इन पैनलों पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान की कहानी अभिलेखों व तस्वीरों की जुबानी दर्शायी गई है, जिसमें झज्जर के नवाब अब्दुर्रहमान खां, हिसार के कलैक्टर मिस्टर वैडरबर्न का हत्याकांड, लाला लाजपत राय, पलवल में महात्मा गांधी की गिरफ्तारी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस का हिसार दौरा, राजा नाहर सिंह, अंबाला का विद्रोह आदि शामिल हैं।
एआईपीआरओ मनोज पाण्डेय ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिला में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला सचिवालय में 7 जनवरी से 10 जनवरी 2022 तक प्रदर्शनी को लगाकर लोगों को जानकारी दी गई।