Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल राधिका चीमा नेशनल एक्सीलेंस रिसर्चर अवार्ड इन आयुर्वेदा 2022 अवार्ड से हुई सम्मानित

राधिका चीमा नेशनल एक्सीलेंस रिसर्चर अवार्ड इन आयुर्वेदा 2022 अवार्ड से हुई सम्मानित

0
राधिका चीमा नेशनल एक्सीलेंस रिसर्चर अवार्ड इन आयुर्वेदा 2022 अवार्ड से हुई सम्मानित
Radhika Cheema honored with National Excellence Researcher Award.

– दिल्ली के न्यू महाराष्ट्र सदन में हुआ नेशनल अवार्डस समारोह का आयोजन

– समाजसेवी एवं व्‍यवसायी राधिका चीमा पहले कई बार अलग-अलग अवार्डस से हो चुकी हैं सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली के न्यू महाराष्ट्र सदन में नेशनल यूथ अवार्डीज फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा शुक्रवार को ‘इंटरनेशनल यूथ डे’ पर ‘नेशनल अवार्डस एंड नेशनल यूथ पार्लियामेंट 2022’ समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अंबाला स्थित दीर्घायुर्वेदा की मैनेजिंग डायरेक्टर राधिका चीमा को आयुर्वेद में अनुसंधान, विकास के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान और सराहनीय कार्यों के लिए ‘नेशनल एक्सीलेंस रिसर्चर अवार्ड इन आयुर्वेदा 2022’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर महिंद्रा नाथ पांडे (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, भारी उद्योग) ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। वहीं केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास अठावले, भारत में पापुआ न्यू गिनी देश के राजदूत, पाउलियास, कोर्नी ऑबे, मोंटेनेग्रो देश के काउंसलर जनरल, डॉ जेनिस दरबारी, मिरजोरम के पूर्व गवर्नर अमोल रतन कोहली और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
radhika cheema,ikj care
वहीं श्रीमति राधिका चीमा ने अवार्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे आगे भी इस प्रकार के कार्य जारी रखेंगी। उल्लेखनीय है कि दीर्घायुर्वेदा की मैनेजिंग डायरेक्टर राधिका चीमा जानी मानी युवा उद्यमी हैं और आईकेजे केयर नामक एनजीओ की चेयरपर्सन भी हैं। वह सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। इनकी रूचि और कौशल को देख इन्हें स्वच्छ भारत अभियान (अंबाला) का ब्रांड अंबेस्डर बनाया गया। वे जिला युवा विकास संगठन (महिला ईकाई) की अध्यक्ष भी हैं।
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (आईएचआरओ) के हरियाणा प्रदेश की अध्यक्ष के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। जिसके अंर्तगत उन्होंने लड़कियों और महिलाओं के कौशल को भी बढ़ावा दिया है। पर्यावरण सरंक्षण में भी अपना अहम योगदान देते हुए सघन वृक्षारोपण, पौधों का वितरण एवं पोलीथिन मुक्त अंबाला मुहीम भी चलाई। कोरोना काल के दौरान जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन, दवाएं, मास्क और अन्य आवश्यक चीजें वितरित करने के लिए संस्था ने प्रसाशन के सहयोग के साथ साथ अन्य संस्थाओं को आर्थिक सहयोग किया।
राधिका चीमा को महिला सशक्तीकरण के अग्रणी मिसाल के रूप में माना जाता है। बहुत ही प्रतिष्ठित हस्तियों ने इनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहाना की है। इसके अतिरिक्त इन्हें विभिन्न समारोहों में विशेष तौर पर सम्मानित किया जा चुका है। दिविसा हर्बल्स केयर की प्रतिनिधि के तौर पर श्रीमति चीमा को ‘वर्ल्ड ग्रेटेस्ट ब्रांड’ और ‘एशिया मोस्ट ट्रस्टिड ब्रांड’ के अवार्ड भी हासिल हुए हैं।