हरियाणा जोडो अभियान के तहत कांसेपुर में हुई आप की सभा

कांसेपुर में पार्टी के लिए प्रचार करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। 
कांसेपुर में पार्टी के लिए प्रचार करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। 

यमुनानगर (रादौर)। हरियाणा जोडो अभियान के अतंर्गत शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की ओर से कांसेपुर में नुक्कड सभा का आयोजन किया गया। सभा में हलका  प्रधान नरेशलाल कांबोज ने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी वर्गों, जातियों के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। यह सभी विचारधारा के मानने वाले लोगों की पार्टी है। किसी व्यक्ति विशेष, जाति विशेष या महजब विशेष की पार्टी नहीं है। आम आदमी पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। यही वजह है कि सभी जातियों व धर्मों को मानने वाले लोगों की तरफ से पार्टी को समर्थन मिल रहा है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सभी सुविधाएं जनता को उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर दलीप दडवा, योगेन्द्र चौहान, राजाराम, सुरेन्द्र पंवार, प्रदीप ममीदी आदि उपस्थित थे।
जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

yamunanagar hulchul kidsland play school

Previous articleकांजनू में विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं
Next articleभाजपा सरकार में किया जा रहा किसानों का शोषण : ढांडा