Home जिले के समाचार हरियाणा जोडो अभियान के तहत कांसेपुर में हुई आप की सभा

हरियाणा जोडो अभियान के तहत कांसेपुर में हुई आप की सभा

कांसेपुर में पार्टी के लिए प्रचार करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। 

यमुनानगर (रादौर)। हरियाणा जोडो अभियान के अतंर्गत शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की ओर से कांसेपुर में नुक्कड सभा का आयोजन किया गया। सभा में हलका  प्रधान नरेशलाल कांबोज ने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी वर्गों, जातियों के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। यह सभी विचारधारा के मानने वाले लोगों की पार्टी है। किसी व्यक्ति विशेष, जाति विशेष या महजब विशेष की पार्टी नहीं है। आम आदमी पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। यही वजह है कि सभी जातियों व धर्मों को मानने वाले लोगों की तरफ से पार्टी को समर्थन मिल रहा है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सभी सुविधाएं जनता को उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर दलीप दडवा, योगेन्द्र चौहान, राजाराम, सुरेन्द्र पंवार, प्रदीप ममीदी आदि उपस्थित थे।
जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

yamunanagar hulchul kidsland play school

NO COMMENTS

Exit mobile version