Home जिले के समाचार भाजपा सरकार में किया जा रहा किसानों का शोषण : ढांडा

भाजपा सरकार में किया जा रहा किसानों का शोषण : ढांडा

कांग्रेस पीसीसी सदस्य सुरेश ढांडा पत्रकारों को संबोधित करते हुए। 
कांग्रेस पीसीसी सदस्य सुरेश ढांडा पत्रकारों को संबोधित करते हुए। 

यमुनानगर (रादौर)। भाजपा के चार वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश के किसानों का जमकर शोषण किया गया हेै। सरकार ने किसानों से किया गया कोई भी वायदा पूरा नहीं किया है। देश के किसान स्वामी नांथन आयोग की रिपोर्ट क ो लागू करवाने के लिए सडकों पर सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन सरकार किसानों की मांग को पूरा करने की बजाय किसानों पर अत्याचार कर रही है। कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगी। यह शब्द कांग्रेस पीसीसी सदस्य  सुरेश ढांंडा ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय रादौर में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर लाठियां चलवाकर उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। भाजपा सरकार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमते आसमान छु रही है। दो करोड युवाओं को हर वर्ष रोजगार देने का वायदा किया गया था। लेकिन वायदा झूठा निकला। भाजपा सरकार में बरोजगार सडकों पर धक्के  खा रहे है। इस अवसर पर शेरसिह कांबोज, मनीष संधू, रमेश, सुभाष, विशाल, सुखबीर, मनजोत, संजीत, गुरनाम, सुमित गर्ग, नंदलाल जोगी, संजीव सैनी, विशाल, अंकुश, अरूण, वरूण, रोहित, राहुल, सन्नी, विकास, कौशल,  अनिल सैनी, देवेन्द्र,विरेन्द्र,  राजेन्द्र, अमित सरवाल, आदि उपस्थित थे।
जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

NO COMMENTS

Exit mobile version