आदिबद्री में बांध व बैराज कार्य की समीक्षा

#YamunanagarHulchul #यमुनानगरहलचल yamunanagar hulchul
#यमुनानगर हलचल। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भारत भूषण कौशिक ने आज आदि बद्री का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों व सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
भारत भूषण कौशिक ने आदिबद्री में बन रही बांध की साइट और बैराज की साइट का दौरा भी किया। बोर्ड के अधिकारियों व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सरस्वती धरोहर परियोजना के संबंध में उन्हें विस्तृत जानकारी दी और उसकी स्टेटस रिपोर्ट भी दी। उन्होंने इस बात की समीक्षा भी की कि कितने समय में बांध व बैराज का कार्य शुरू हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि बैराज की सभी  स्वीकृतियां जो सरकार से लेनी थी प्राप्त हो चुकी है। जिसमें वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से भी स्वीकृति मिल चुकी है। परियोजना का डिजाइन और अन्य अभियांत्रिकीय का कार्य भी भारत सरकार  के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है जिसमें 2 से 3 महीने लग सकते हैं, तत्पश्चात, हरियाणा सरकार कभी भी इस परियोजना का शिलान्यास कर सकती है। सरस्वती नदी शोध संस्थान के सदस्य मुकेश गर्ग ने भी परियोजना के विषय में जो कार्य समाज के माध्यम से हो सकते हैं उन विषयों की जानकारी ली ताकि वह समाज के माध्यम से उन कार्यों को करवा सकें, क्योंकि ऐसे कार्यों के लिए समाज का सहयोग लेना एक महत्वपूर्ण पहलू है। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता सत्यवीर सिंगल, सिंचाई विभाग व बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी  जी. एस. गौतम और भूपेंद्र कुमार जैन भी उपस्थित थे।
Previous articleफसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य
Next articleमेरा पानी मेरी विरासत योजना