Home स्कूल | कॉलेज सरस्वती विद्या मंदिर में ट्रैफिक नियमों पर जागरूकता शिविर आयोजित

सरस्वती विद्या मंदिर में ट्रैफिक नियमों पर जागरूकता शिविर आयोजित

jagadhri news - yamunanagar hulchul

Ravinder Puj, Jagadhri. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यमुनानगर द्वारा ट्रैफिक पुलिस यमुनानगर के सहयोग से सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी में रोड रूल्स, लाइफ टूल्स अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
थाना प्रबंधक यातायात कुशल पाल सिंह व सब-इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के बारे में अवगत कराया तथा उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

इस जागरूकता शिविर के आयोजन का उद्देश्य बच्चों को ट्रैफिक नियमों से अवगत करना व उनकी अनुपालना न करने पर मिलने वाली दण्ड व जुर्माना से संबंधित प्रावधानों के बारे में जागरूक करना था। कुशल पाल सिंह व नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक रूल्स का दृढ़ता से पालना करने की सलाह दी।

Exit mobile version