अति आवश्यक सूचना – सभी प्रदेशवासियों के लिए
Ravinder Punj, Kapal Mochan. उपायुक्त पार्थ गुप्ता के आदेशानुसार जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण हैरतजीत कौर ने बताया कि श्री कपालमोचन, श्री आदिबद्री मेला 1 नवम्बर से 5 नवम्बर 2025 तक मनाया जा रहा है। मेला के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल व उत्तराखण्ड से आकर पवित्र सरोवरों में स्नान करेंगे, जिससे भारी संख्या में वाहन मेले में आएंगे।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र के आस-पास भारी वाहनों के संचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाते हुए निर्देश दिए जाते है कि 1 नवम्बर से 5 नवम्बर 2025 तक खनन सामग्री व अन्य भारी वाहनों (खाद्य सामग्री को छोडक़र) के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाता है।
Visit www.YamunanagarHulchul.com for regular updates!








