ऐतिहासिक श्री कपाल मोचन मेला कल से

Kapal Mochan - Adibadri Mela - Teerath Shree Kapal Mochan

तीनों पवित्र सरोवरों में श्रद्धालुओं ने शुरू किया स्नान, मेला क्षेत्र में बढ़ी रौनक

  • प्रशासन ने किए सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता के पुख्ता इंतज़ाम

  • धार्मिक वस्तुओं और रंग-बिरंगी पीढ़ियों की दुकानों से सजा बाजार

Ravinder Punj, Kapal Mochanऐतिहासिक श्री कपाल मोचन मेला शुरू होने में अब केवल एक दिन शेष है और मेला क्षेत्र में रौनक अभी से दिखाई देने लगी है। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु तीनों पवित्र सरोवरों कपाल मोचन सरोवर, ऋणमोचन सरोवर और सूरजकुंड सरोवर में पवित्र स्नान के लिए पहुंचने लगे हैं। मेला क्षेत्र में प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

मेला प्रशासक एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) जसपाल सिंह गिल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु 10 अस्थायी पुलिस पोस्ट स्थापित की जा रही हैं और 11 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Kapal Mochan - Adibadri Mela - Teerath Shree Kapal Mochan
Kapal Mochan – Adibadri Mela – Teerath Shree Kapal Mochan

मेला क्षेत्र में आने वाली प्रमुख सडक़ों पर तथा सरोवरों पर दिशा सूचक साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन में कोई कठिनाई न हो। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त स्वच्छता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और नियमित रूप से फॉगिंग कराई जा रही है।

मेले में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे भी आरंभ हो चुके हैं और दुकानदारों द्वारा विभिन्न प्रकार की धार्मिक वस्तुएं, खिलौने, मिठाइयाँ और सजावटी सामग्री की दुकानें सजाई जा रही हैं। दुकानों पर अलग-अलग रंग और डिजाइन की पीढिय़ाँ विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मान्यता है कि कपाल मोचन से खरीदी गई पीढ़ी को घर ले जाने से परिवार का वंश निरंतर चलता रहता है, इसलिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में इन पीढिय़ों की खरीद कर रहे हैं।

Kapal Mochan - Adibadri Mela - Teerath Shree Kapal Mochan
Kapal Mochan – Adibadri Mela – Teerath Shree Kapal Mochan

मेला अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन की टीमें सतर्क रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा बनाए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें, स्वच्छता बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करते हुए सहयोग करें। श्री कपाल मोचन मेला 1 नवंबर से 5 नवंबर तक आयोजित होगा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Visit www.YamunanagarHulchul.com for regular updates!

Previous articleकपाल मोचन तीर्थ – मेला के मद्देनज़र आवश्‍यक सूचना
Next articleयुवा पीढ़ी सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने का ले संकल्प – राणा