हरियाणवी ग्रुप नृत्य में पाया द्वितीय स्थान

यमुनानगर। महाराजा अग्रसैन महाविद्यालय जगाधरी की हरियाणवी-ग्रुप नृत्य की लड़कियों ने जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर  काॅलेज का नाम रोशन किया है। विगत 8 च 9 अगस्त को डीएवी काॅलेज, यमुनानगर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता, हरियाणवी ग्रुप नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
20180808 172059
इसमें  महाविद्यालय  की हरियाणवी ग्रुप नृत्य की टीम – सलोनी, अक्षिता, पल्लवी, महिमा, संगीता, दिव्या, कोमल इत्यादि ने बड़े सुन्दर ढ़ग से हरियाणवी नृत्य प्रदर्शन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। काॅलेज प्राचार्य डाॅ. पी.के.बाजपेयी, युवा एवं सांस्कृतिक विभाग की अध्यक्षा डाॅ. वीरा रानी तथा प्रौ. अनुज भारद्वाज ने बच्चों की प्रशंसा की व उन्हें आशीर्वाद दिया।
cleardot
Previous articleमुकन्द लाल नैशनल कॉलेज में एनएसएस स्वंयसेवकों द्वारा मनाया जा रहा है स्वच्छता पखवाड़ा
Next articleमेहंदी प्रतियोगिता में निशांत वर्मा ने लगाई सबसे अच्छी मेहंदी