वैल्फेयर एसोसिएशन रादौर की मासिक बैठक में समस्याओं व मांगों को लेकर की जाए चर्चा

रादौर। वैल्फेयर एसोसिएशन रादौर की मासिक बैठक का आयोजन  शाम 5 बजे रॉयल गार्डन पैलेस में किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता संस्था के प्रधान कर्मवीर खुर्दबन करेंगे। यह जानकारी देते हुए महासचिव मास्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि मासिक बैठक में शहर की समस्याओं व मांगों को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में आवारा पशुओं, कुत्तों व बंदरों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। वहीं रादौर में सडकों व गलियों में बंधे पशुओं को खुलवाने के लिए नगरपालिका सचिव से मिलने बारे चर्चा होगी। इस अवसर पर सूनील कांबोज, मास्टर प्रवेश कुमार, मास्टर गुरचरणसिंह, मास्टर बलजीत रोहिला, दर्शनलाल कांबोज, सुखबीरसिह सुक्खा, कर्मवीर खुर्दबन, लालसिंह कांबोज, जगमाल पंच, मनमोहनङ्क्षसह औजला, सुभाष मटटू, मुकेश मक्की आदि उपस्थित थे।

Previous articleसंत निरंकारी सत्संग भवन रादौर में मनाया गया बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का जन्‍मदिवस
Next articleअपने कुल के पित्रों की तृप्ति के लिए महान राजा भागीरथी ने अखण्ड तपस्‍या कर गंगा जी को पृथ्‍वी पर ला उतारा