व्यासपुर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, गूंजा एकता का संदेश

Run For Unity Yamunanagar Hulchul

Vyaspur – पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी, विद्यार्थियों व नागरिकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Ravinder Punj,Vyaspur. भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। साढौरा के पूर्व विधायक बलवंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे व रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर के गेट से आरंभ होकर व्यासपुर-साढौरा रोड़ पर चार किलोमीटर की दूरी तय कर विद्यालय परिसर में ही संपन्न हुई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 562 रियासतों का एकीकरण कर एक अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता और प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए।

उप मंडल अधिकारी जसपाल सिंह गिल ने कहा कि रन फॉर यूनिटी जैसे कार्यक्रम राष्ट्र की एकता और भाईचारे की भावना को और सशक्त बनाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित होती है।

इस अवसर पर व्यासपुर के डीएसपी हरविंदर सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आस्था गर्ग, खंड शिक्षा अधिकारी नरेश पाल, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, मार्केट कमेटी के चेयरमैन विपिन सिंगला, व्यासपुर के सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना, ग्राम सचिव बलकार सिंह व विजयंत नेहरा, राजकुमार, डीपीआई रणवीर राठी, अध्यापक गण, स्कूली बच्चों सहित अन्य गण मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


Click to join the official WhatsApp Channel of Yamunanagar Hulchul ®. Your one-stop digital platform for all district updates. Stay connected, stay informed!

Visit www.YamunanagarHulchul.com for regular updates!

Previous articleयुवा पीढ़ी सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने का ले संकल्प – राणा
Next articleगुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में हरियाणा दिवस पर ‘सांस्कृतिक उत्सव’ आयोजित