Home Yamunanagar राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए 14 नवम्बर तक करें आवेदन

राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए 14 नवम्बर तक करें आवेदन

Yamunanagar dc parth gupta

राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन 14 नवम्बर 2025 तक – डीसी पार्थ गुप्ता

Ravinder Punj,Yamunanagar. उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली इच्छुक महिलाएं 14 नवम्बर 2025 तक अपने आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग यमुनानगर के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मिक्षा रंगा ने बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51000 रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाली एएनएम एमपीएचडब्ल्यू तथा नर्स, महिला खिलाड़ी, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला उद्यमी को 21-21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पुरस्कार के लिए पात्र अभ्यर्थी 14 नवम्बर 2025 तक अपने नामांकन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय यमुनानगर में जमा करवा सकती हैं जोकि जिला स्तरीय रिकमेंड कमेटी संस्तुति के साथ इन नामांकनों को जिला कार्यक्रम अधिकारी, निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग के हरियाणा के कार्यालय को 26 दिसंबर 2025 तक भेजेंगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस को महिला एवं बाल विकास विभाग अर्जुन नगर (गुरुद्वारे के पास) यमुनानगर के कार्यालय में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के www.wcdhry.gov.in वेबसाइट पर विजिट करते हुए पुरस्कार के लिए योग्यताएं और शर्तें डाउनलोड की जा सकती हैं। संबंधित अधिक जानकारी के लिए 805310071, 8168747225 इन नंबरों पर संपर्क करें।
Visit www.YamunanagarHulchul.com for regular updates!

Exit mobile version