कार्यशाला में बच्चों को टेलीस्कोप बनाना व उससे अवलोकन करना सिखाया गया

यमुनानगर। सीवी रमन विपनेट साइंस क्लब सरोजिनी कालोनी यमुनानगर ने अंतरराष्ट्रीय  खगोलीय संगठन की शतकीय वर्षगांठ के अवसर पर अपने दूसरे दिन के आयोजन में खुशी उन्नति केंद्र सरोजिनी कालोनी में पढ़ने आने वाले IMG 20190111 180905बच्चों को टेलिस्कोप बनानी सिखायी। इस कार्यशाला में दर्शन लाल बवेजा व गौरव कुमार मुख्य रिसोर्स पर्सन रहे। यहां बच्चो ने खुद अपने हाथों से टेलिस्कोप बनाई व उससे अवलोकन भी किया। क्लब  के लिए इस टेलीस्कोप कार्यशाला की  व्यवस्था प्राध्यापिका एवं समाज सेविका डॉ अलका शर्मा ने की। डॉ अलका शर्मा उन्नति खुशी केंद्र की जनरल सेकेट्री व इस संस्था के प्रेजीडेंट श्री गौरव चौधरी हैं। उन्होंने बताया कि खुशी उन्नति केंद्र अपने मुख्य उद्देश्य पढ़ेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया’ के अंतर्गत यमुनानगर में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के बच्चों और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा पाने के लिए प्रेरित करते हैं। खुशी उन्नति केंद्र ने बहुत से स्कूल न जाने वाले बच्चों को आसपास के स्कूलों में दाखिल करवाया व उनकी पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था की है। अब वह बच्चे नियमित विद्यालय जाते हैं और शाम को केंद्र के स्वयंसेवियों से पढ़ने सीखने के लिए आते हैं। खुशी उन्नति केंद्र की टीम में बहुत से IMG 20190112 113816स्वयंसेवक बच्चों को विभिन्न विषयों की पढ़ाई, योगा, नवोदय कोचिंग व उनका होमवर्क भी करवाते हैं जिनमे सरिता मित्तल, नीलम कांबोज, जसवंत कौर, पारस त्यागी, विशाल कंबोज, अनुप्रिया, भूमिका, प्रीति,  ईशा भट्ट, शुभ, लोकेश, सुमन मेहता व अन्य हर रोज इन बच्चों को पढ़ाते हैं विभिन्न शिक्षण सहायक गतिविधियां करवा कर उनका मनोबल बढ़ाते हैं ताकि उन्हें शिक्षा के प्रति लगाव हो सके और वह भविष्य में शिक्षा के माध्यम से अपना रोजगार उत्पन्न कर सकें।IMG 20190112 114809
IMG 20190112 121012
SAVE 20190112 120814
Previous articleव्यापारी भाइयों व दुकानदरों से रूबरू होंगे राज्‍यसभा सांसद एव अध्‍यक्ष
Next articleनव वर्ष के उपलक्ष में निरंकारी भवन में हुआ विशेष समागम का आयोजन