Yamunanagar – पासपोर्ट, पी.सी.सी. व अन्य पुलिस वेरिफिकेशन से जुड़ी जानकारी अब एक ही नम्बर पर
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने हेल्पलाइन के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार की अपील की
Ravinder Punj, Yamunanagar. जिला पुलिस यमुनानगर ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन, पी.सी.सी. व अन्य सभी प्रकार की पुलिस वेरिफिकेशन से सम्बन्धित जानकारी लेने हेतु जारी किया टॉल फी हेल्पलाइन नम्बर 74199-17105.
श्री कमलदीप गोयल, भा.पु.से., पुलिस अधीक्षक, यमुनानगर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पासपोर्ट वेरिफिकेशन, पी.सी.सी., व अन्य कई प्रकार की पुलिस वेरिफिकेशन से सम्बन्धित जानकारी हेतु उनके आधिकारिक मोबाईल नम्बर 88180-00100 पर प्रतिदिन बहुत कॉल्स प्राप्त होती हैं। इसलिए जिलावासियों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए, जिला पुलिस द्वारा एक टॉल फी हेल्पलाइन नम्बर 74199-17105 जारी किया गया है, जिस पर सोमवार से शनिवार, समय सुबह 09.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक, कॉल करके जिला का कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की पुलिस वेरिफिकेशन से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकता है।
यह हेल्पलाइन नम्बर इस कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी, जो सभी प्रकार की पुलिस वेरिफिकेशन डील करता है, द्वारा अटेंड किया जाएगा तथा लोगों को वेरिफिकेशन से सम्बन्धित सूचना तुरंत दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक, यमुनानगर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिलावासियों से अपील की है कि वे पासपोर्ट वेरिफिकेशन, पी.सी.सी., व अन्य किसी भी प्रकार की पुलिस वेरिफिकेशन से सम्बन्धित जानकारी लेने हेतु उनके आधिकारिक मोबाईल नम्बर 88180-00100 पर कॉल न करके टॉल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 74199-17105 पर कॉल करें तथा उपरोक्त हेल्पलाइन नम्बर का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें, ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पडे।
–
Click to join the official WhatsApp Channel of Yamunanagar Hulchul ®. Your one-stop digital platform for all district updates. Stay connected, stay informed!
Visit www.YamunanagarHulchul.com for regular updates!
