Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल अयोध्या में होटल बनाएगी ₹49 के शेयर वाली कंपनी, डील के बीच...

अयोध्या में होटल बनाएगी ₹49 के शेयर वाली कंपनी, डील के बीच शेयर में तेजी

Hindi News BusinessRadisson to open 2nd hotel in Ayodhya in tie up with EaseMyTrip Jeewani Group share below 50 rs Business News India

अयोध्या में होटल बनाएगी ₹49 के शेयर वाली कंपनी, डील के बीच शेयर में तेजी

अयोध्या में होटल बनाएगी ₹49 के शेयर वाली कंपनी, डील के बीच शेयर में तेजी

ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म ईजमाईट्रिप ने जीवानी समूह के साथ मिलकर अयोध्या में एक होटल बनाने के लिए एक डील की है। यह डील रेडिसन होटल समूह के साथ की गई है। रेडिसन ब्लू नाम के इस होटल में 150 कमरे होंगे और इसके वर्ष 2027 में चालू हो जाने की उम्मीद है।

क्या कहा कंपनी ने
ईजमाईट्रिप ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दो किलोमीटर के भीतर इस होटल को बनाने की योजना है। ईजमाईट्रिप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं सह-संस्थापक और जीवानी समूह में एक निवेशक निशांत पिट्टी ने कहा कि इस डील से शहर में हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज को बढ़ाने, यात्रियों को बेहतर अनुभव देने में मदद मिलेगी। बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

शेयर का हाल
इस बीच, मंगलवार को ईजमाईट्रिप के शेयर में मामूली तेजी रही और शेयर की कीमत 49.88 रुपये पर थी। ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमत 50.91 रुपये पर पहुंची। इस शेयर की कीमत 54 रुपये तक जा चुकी है। बीते आठ फरवरी को शेयर की कीमत इस स्तर पर थी। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। एक हफ्ते में शेयर की कीमत में 5 फीसदी तक की तेजी आई है।

भारत में विस्तार कर रहा रेडिसन समूह
रेडिसन होटल समूह ने 2023 में नौ ब्रांड के तहत 21 संपत्तियां शामिल करने के साथ भारत में अपने विस्तार को तेज किया है। इन 21 होटल में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में समूह की पहली संपत्ति पार्क इन बाय रेडिसन अयोध्या भी शामिल है। समूह यह जल्द ही उत्तर प्रदेश के वृन्दावन और मध्य प्रदेश के उज्जैन में ब्रांडेड होटल शुरू करेगा। भारतीय बाजार में रेडिसन होटल समूह 165 से अधिक होटल के संचालन और विकास के साथ सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय होटल संचालक में से एक है।

  • डेट कंफर्म: इस दिन आएगी पीएम किसान की 16वीं किस्त, करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाते में आएंगे ₹2000
  • इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जर बनाने वाली कंपनी का आ रहा IPO, ग्रे मार्केट में तूफानी तेजी, 27 फरवरी से मौका
  • ₹150 पर जाएगा टाटा का यह शेयर, NCLT के फैसले के बाद शेयर खरीदने की लूट, निवेशक मालामाल
  • कंपनी ने की ₹525.36 करोड़ की डील, शेयर खरीदने टूटे निवेशक, ₹73 पर आया भाव
  • पहले दिन 193% उछाल, दूसरे दिन लोअर सर्किट, अब इस शेयर पर नजर
  • 345 करोड़ रुपये मुनाफा और फाइनल डिविडेंड का ऐलान, रॉकेट से भागे कंपनी के शेयर
  • ₹38 पर जाएगा यह शेयर, लगातार चार दिन से गिर रहा था शेयर, विदेशी निवेशक के पास हैं 30 करोड़ शेयर 
  • रक्षा मंत्रालय से इस कंपनी को मिल रहा ताबड़तोड़ काम, शेयर बना तूफान, ₹1435 करोड़ का ऑर्डर बुक
  • टाटा की कंपनी ने ग्रीन एनर्जी के लिए की बड़ी डील, रॉकेट बना शेयर, इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए भी प्लान
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version