Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल आरबीआई मौद्रिक नीति: कम नहीं होगी EMI पर आने वाले दिनों में...

आरबीआई मौद्रिक नीति: कम नहीं होगी EMI पर आने वाले दिनों में घट सकती है महंगाई, चौथी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

Hindi News BusinessRBI Monetary Policy No change in repo rate for the fourth consecutive time

आरबीआई मौद्रिक नीति: कम नहीं होगी EMI पर आने वाले दिनों में घट सकती है महंगाई, चौथी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

MPC Live Updates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज अपनी मौद्रिक नीति की घोषणा कर दी है। रेपो रेट में लगातार चौथी बार कोई बदलाव नहीं  किया गया है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि आरबीआई मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया है। बाहरी क्षेत्र अभी भी प्रबंधनीय है। एमपीसी मुद्रास्फीति पर नजर रखेगी और मुद्रास्फीति को लक्षित स्तर पर लाने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहेगी। भारत दुनिया का नया विकास इंजन बनने के लिए तैयार है।

जीडीपी ग्रोथ पर क्या बोले आरबीआई गवर्नर

उन्होंने कहा कि जीडीपी ग्रोथ अनुमान में कोई बदलाव नहीं है। यह फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में 6.5 फीसद रहने का अनुमान है। चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 5.7 फीसद है। जुलाई में टमाटर की महंगाई से दिक्कते पैदा हुईं। आने वाले दिनों में महंगाई घटने की उम्मीद है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आरबीआई गवर्नर दास ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने उदार रुख को वापस लेने का रुख बरकरार रखा है, एमपीसी मुद्रास्फीति के हिसाब से जरूरत के अनुरूप कदम उठाने को तैयार है। पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन से संकेत मिलता है कि निजी क्षेत्र का निवेश बढ़ रहा है। मजबूत मांग से घरेलू अर्थव्यवस्था जुझारू बनी हुई है।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक बुधवार, 4 अक्टूबर को शुरू थी। रेपो दर को 6.50% पर अपरिवर्तित रखेगा। इसका मतलब है आपको अपने होम लोन की ईएमआई कम होने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। साथ ही सस्ते कर्ज की उम्मीदों को झटका लगा है।

 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी अगस्त की मौद्रिक नीति में रेपो रेट को 6.5% पर अपरिवर्तित रखा था। अपनी पिछली तीन नीतियों में, आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने ब्याज दरों पर यथास्थिति बनाए रखी थी। बता दें आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मई 2022 से रेपो रेट 250 आधार अंक बढ़ा दिया है। पो रेट को अपरिवर्तित रखने के आरबीआई के फैसले का घर खरीदारों पर तत्काल प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह रियल एस्टेट क्षेत्र को कुछ स्थिरता प्रदान करेगा।
 

  • 100% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ यह IPO, ₹300 के पार गया भाव, पहले ही दिन निवेशकों के पैसे डबल
  • 5% तक बढ़ गया DA, नवरात्रि से पहले इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
  • 100 रुपये के पार जाएंगे इस कंपनी के शेयर, IPO में 77 रुपये है शेयर का भाव, आज से दांव लगाने का मौका
  • कैंपस प्लेसमेंट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बुरी खबर, आईटी हायरिंग कमजोर होने के आसार
  • मोदी सरकार की नई योजना: सस्ते रेट पर मिलेगा होम लोन, ब्याज में सब्सिडी का बोझ उठाएगी सरकार
  • मौद्रिक नीति से पहले बढ़त पर शेयर बाजार, सेंसेक्स 65800 और निफ्टी 19600 के पार
  • LPG सस्ता करने के बाद अब DA पर तोहफा देगी मोदी सरकार, डेट फाइनल!
  • आरबीआई मौद्रिक नीति: लोन की ईएमआई कम होने के आसार नहीं
  • एलन मस्क ने हर मिनट कमाए 61.3 करोड़ रुपये, एक ही दिन में नेटवर्थ में 10.6 अरब डॉलर की उछाल
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version