Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल इस शेयर ने खूब देखी बर्बादी, ₹2700 से टूटकर ₹11 पर आ...

इस शेयर ने खूब देखी बर्बादी, ₹2700 से टूटकर ₹11 पर आ गया भाव, अब लगातार लग रहा अपर सर्किट

Hindi News Businessanil ambani debt ridden reliance capital share turn 2700 rs to 10 rs now hit upper circuit detail here Business News India

इस शेयर ने खूब देखी बर्बादी, ₹2700 से टूटकर ₹11 पर आ गया भाव, अब लगातार लग रहा अपर सर्किट

एक दौर ऐसा भी था, जब अनिल अंबानी को देश के बड़े अरबपतियों में गिना जाता था लेकिन हालात बदले और कर्ज के जाल में फंस गए। इसका असर अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप की उन कंपनियों पर भी पड़ा जो शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। ऐसी ही एक कंपनी रिलायंस कैपिटल है। साल 2007-2008 में जब दुनिया मंदी के दौर को देख रही थी तब रिलायंस कैपिटल के शेयर की कीमत 2700 रुपये के पार थी। इस शेयर पर निवेशकों को भरोसा था लेकिन जैसे-जैसे अनिल अंबानी की आर्थिक स्थिति खराब हुई यह शेयर भी बर्बाद होता चला गया। 

क्या है स्थिति
अब स्थिति यह है कि रिलांयस कैपिटल के शेयर को पेनी स्टॉक्स की कैटेगरी में रखा गया है। इसका मतलब है कि शेयर की कीमत मामूली यानी 11 रुपये के स्तर पर रह गई है। कुछ महीनों पहले तक यह शेयर 5 रुपये से नीचे भी जा चुका है। 

अब चर्चा क्यों: रिलायंस कैपिटल के शेयर की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि लगातार 5 प्रतिशत तक का अपर सर्किट लग रहा है। अपर सर्किट का मतलब है कि शेयर की इतनी खरीदारी हो गई कि ट्रेडिंग बंद करनी पड़ी। अभी शेयर की कीमत बीएसई इंडेक्स पर 11.19 रुपये की है। बीते 28 अगस्त को ट्रेडिंग ओपन होते ही शेयर की कीमत 9 रुपये के पार पहुंच गई। इसके बाद से तेजी का जो सिलसिला चल पड़ा है, वो अब भी बरकरार है। 

आपको बता दें कि कई दिनों तक रिलायंस कैपिटल की ट्रेडिंग बंद थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट पर इस शेयर पर Trading Restricted का मैसेज दिख रहा था। यह कंपनी दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है और हिंदुजा समूह सफल बोलीदाता के तौर पर उभरा है। कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल को जून तिमाही में ₹444 करोड़ का प्रॉफिट हुआ है।

  • अनिल अंबानी की इस कंपनी के शेयरों में लौटी बहार, 1 रुपये से पहुंचे 21 रुपये के पार
  • बोनस के रिकॉर्ड डेट पर तूफान बना यह शेयर, जबरदस्त खरीदारी, कर्ज फ्री है कंपनी
  • इस IPO पर टूटे निवेशक, 90.58 गुना हुआ सब्सक्राइब, ₹150 के पार हो सकती है लिस्टिंग
  • टाटा की झोली में आएगी नमकीन कंपनी हल्दीराम! शेयर में 4% उछाल, BSE ने मांगा जवाब
  • 100% रिकवर कर गया यह शेयर, एक्सपर्ट बोले- खरीदो, अभी बढ़ेगा भाव, ₹1000 तक जाएगा
  • TCS ने टाटा ग्रुप की ही कंपनी से की बड़ी डील, 1 बिलियन डॉलर होंगे खर्च
  • लिस्टिंग पर IPO ने दिया झटका, पहले ही दिन इश्यू प्राइस से नीचे आ गया शेयर, ₹29 पर आया भाव
  • इस छोटी कंपनी को मिला ₹101.64 करोड़ का ऑर्डर, ₹6 के शेयर में आज लगा 20% का अपर सर्किट
  • ईशा अंबानी ने मिलाया आलिया भट्ट से हाथ, खरीदी 51% हिस्सेदारी, इस सेक्टर में छा जाने की है तैयारी
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version