Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल बजट में ऐलान, अब स्कीम पर काम, मिडिल क्लास के लिए एक्शन...

बजट में ऐलान, अब स्कीम पर काम, मिडिल क्लास के लिए एक्शन मोड में मोदी सरकार

Hindi News Businessmodi gov dream house promise for middle class what new update know here Business News India

बजट में ऐलान, अब स्कीम पर काम, मिडिल क्लास के लिए एक्शन मोड में मोदी सरकार

बीते एक फरवरी को अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास के लिए स्कीम लॉन्च करने की बात कही। अब आवास और शहरी मामलों के सचिव मनोज जोशी ने बताया है कि सरकार इस स्कीम पर काम कर रही है। अंतरिम बजट में मध्यम वर्ग के लिए मकान योजना के संदर्भ में उन्होंने कहा- हम उस योजना पर काम कर रहे हैं। सचिव ने किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए शहरी नियोजन सुधारों के लिए राज्यों को प्रोत्साहित करने के लिए सुझाव मांगे।

क्या हुआ ऐलान
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए कहा था कि सरकार किराए के मकानों अथवा झुग्गी-झोपड़ी या चाल और अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले मध्यम वर्ग के पात्र लोगों को अपने मकान खरीदने या बनाने में सहायता करने के लिए योजना का शुभारंभ करेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार तीन करोड़ मकानों का लक्ष्य प्राप्त करने के करीब है। उन्होंने कहा कि परिवारों की संख्या में वृद्धि होने से बढ़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए अगले पांच वर्षों में दो करोड़ अतिरिक्त मकानों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

क्या कहते हैं मार्केट के दिग्गज
क्रेडाई एनसीआर के अध्‍यक्ष और गौड़ ग्रुप के सीएमडी मनोज गौड़ के मुताबिक लोअर मिडिल क्लास और मिडिल क्लास का दायरा आने वाले समय में बढ़ने वाला है, अगर ये दायरा बढ़ता है तो निश्चित रूप से हाउसिंग की डिमांड बढ़ेगी। इससे रियल एस्‍टेट सेक्‍टर को बूस्ट मिलेगा। काउंटी ग्रुप के डायरेक्टर अमित मोदी ने कहा- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत अगले पांच वर्षों में 2 करोड़ और घर बनाए जाएंगे। हम मध्यम वर्ग के लिए अपने घर के सपने को साकार करने के लिए आवास उपलब्ध कराने की सरकार की इस घोषणा की सराहना करते हैं। अंसल हाउसिंग के निदेशक कुशाग्र अंसल ने कहा- अगले पांच वर्षों में परिवारों की संख्या में वृद्धि के कारण घरों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 2 करोड़ अतिरिक्त घरों का निर्माण अनिवार्य है। 

  • अडानी के इस शेयर में है सुस्ती, एक्सपर्ट बोले-₹1340 तक जाएगा भाव, खरीदो
  • 20वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, 1 शेयर पर 26 रुपये का फायदा, रिकॉर्ड डेट 14 फरवरी से पहले
  • ₹8 के शेयर पर टूटे निवेशक, लगा 20% का अपर सर्किट, कंपनी को पहली बार मिला है ऑर्डर
  • बाजार बंद होने के बाद Paytm को लेकर आई बड़ी खबर, मिला सहारा, दिग्गज कंपनी ने 50 लाख शेयर खरीदे
  • TCS ने प्रमोशन, सैलरी हाइक के लिए बनाया कड़ा नियम, सिर्फ इन्हें होगा फायदा
  • पतंजलि ने कर्ज में डूबी कंपनी को खरीदने में दिखाई दिलचस्पी, दिया ₹830 करोड़ का ऑफर
  • Windfall tax टैक्स में सरकार ने किया इजाफा, डीजल, ATF में बदलाव नहीं
  • Zomato के मालिक ने दिल्ली में खरीदी जमीन, ₹79 करोड़ में 2 बड़ी डील
  • Paytm के पेमेंट बैंक का रद्द होगा लाइसेंस! एक्शन मोड में RBI, ग्राहकों पर भी असर
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version