Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल बिलेनियर्स लिस्ट में एलन मस्क के और करीब आए जेफ बेजोस, बेच...

बिलेनियर्स लिस्ट में एलन मस्क के और करीब आए जेफ बेजोस, बेच सकते हैं अमेजन के लाखों शेयर

Hindi News BusinessJeff Bezos comes closer to Elon Musk in the billionaires list can sell millions of shares of Amazon

बिलेनियर्स लिस्ट में एलन मस्क के और करीब आए जेफ बेजोस, बेच सकते हैं अमेजन के लाखों शेयर

अमेजन (Amazon) के को-फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) आने वाले एक साल में कंपनी के 50 मिलियन शेयर बेचने की तैयारी में है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अगले 12 महीनों के अंदर वो ये बिक्री कर सकते हैं। यह खबर ऐसे समय में आई है जब अमेजन का प्रदर्शन शानदार रहा है। कंपनी की ऑनलाइन सेल्स कोरोना महामारी के बाद सबसे शानदार रही है। जिसकी वजह से अमेजन के शेयर 8 प्रतिशत की तेजी के साथ 172 डॉलर पर पहुंच गए। 

2021 के बाद पहली बार शेयरों को बेच सकते हैं जेफ बेजोस 

रिपोर्ट के अनुसार जेफ बेजोस 31 जनवरी 2025 से पहले अमेजन के 50 मिलियन शेयरों की बिक्री कर सकते हैं। जोकि मौजूदा शेयर प्राइस के हिसाब से 8.6 बिलियन डॉलर होता है। हालांकि, इस पूरे मसले पर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान कंपनी की तरफ से जारी नहीं किया गया है। बता दें, अगर ऐसा हुआ तो 2021 के बाद पहली बार होगा जब जेफ बेजोस अमेजन के शेयरों की बिक्री करेंगे। 

यह भी पढ़ेंः 20वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट 14 फरवरी से पहले 

जेफ बेजोस और मस्क के बीच कम हुआ फासला 

अमेजन के शेयरों में तेजी की वजह से जेफ बेजोस की संपत्ति में शुक्रवार को तेज इजाफा देखने को मिला। उनकी संपत्ति में 12.1 बिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद वो ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। बता दें, इस लिस्ट में जेफ बेजोस 2021 के बाद पहले नंबर पर कभी काबिज नहीं हो पाए हैं। 

टेस्लो के शेयरों में गिरावट 

हालांकि, जेफ बेजोस के लिए अच्छी बात यह है कि जहां अमेजन के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में गिरावट आ रही है। जिस वजह से दोनों उद्योगपतियों के बीच फासला कम हो रहा है। बता दें, अमेजन को टेक कंपनियों के शेयरों में तेजी का फायदा भी मिल रहा है। 

  • ग्रे मार्केट में तूफान बना यह IPO, ₹200 के पार होगी लिस्टिंग! बड़े निवेशकों का दांव
  • 8 रुपये के शेयर का कमाल, ₹1 लाख का बना दिया ₹55 लाख, निवेशक गदगद
  • ₹3 वाले शेयर ने दिया 16000% रिटर्न, अब एक्सपर्ट बोले- ₹800 तक जाएग भाव
  • छुट्टी के दिन PSU बैंक को लेकर आई बड़ी खबर, सोमवार को दिखेगा शेयरों पर असर
  • बजट में ऐलान, अब स्कीम पर काम, मिडिल क्लास के लिए एक्शन मोड में मोदी सरकार
  • 20वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, 1 शेयर पर 26 रुपये का फायदा, रिकॉर्ड डेट 14 फरवरी से पहले
  • अडानी के इस शेयर में है सुस्ती, एक्सपर्ट बोले-₹1340 तक जाएगा भाव, खरीदो
  • ₹8 के शेयर पर टूटे निवेशक, लगा 20% का अपर सर्किट, कंपनी को पहली बार मिला है ऑर्डर
  • TCS ने प्रमोशन, सैलरी हाइक के लिए बनाया कड़ा नियम, सिर्फ इन्हें होगा फायदा
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version