Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल मुनाफे वाली वेदांता अब घाटे में, कर्ज संकट के बीच ₹1783 करोड़...

मुनाफे वाली वेदांता अब घाटे में, कर्ज संकट के बीच ₹1783 करोड़ का नुकसान

Hindi News BusinessVedanta Q2 results posts net loss of 1783 crore rs check detail Business News India

मुनाफे वाली वेदांता अब घाटे में, कर्ज संकट के बीच ₹1783 करोड़ का नुकसान

उद्योगपति अनिल अग्रवाल की वेदांता लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,783 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। कंपनी ने शनिवार को बताया कि नई कर दर अपनाने से एकमुश्त भारी खर्चा आने से यह घाटा हुआ। वेदांता लिमिटेड को बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,808 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी आमदनी सितंबर, 2023 तिमाही में बढ़कर 39,585 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 37,351 करोड़ रुपये थी।

इस कारोबार में सुस्ती: हालांकि, इस तिमाही में कंपनी का जिंक व्यवसाय धीमा रहा। इसके घरेलू राजस्व में लगभग 19 प्रतिशत और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार राजस्व में 25 प्रतिशत की गिरावट आई। बता दें कि वेदांता समूह भारी कर्ज के बोझ का सामना कर रहा है और अपने भारी पुनर्भुगतान दायित्वों को पूरा करने के लिए अपने व्यवसायों का पुनर्गठन करने की कोशिश कर रहा है। कंपनी के साल 2024 और 2025 में मैच्योर होने वाले 3.2 अरब डॉलर के बॉन्ड पर गंभीर चिंताएं हैं। 

बता दें कि वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड की सब्सिडयरी वेदांता लिमिटेड ग्लोबल नेचुरल रिर्सोसेज कंपनी है। यह भारत, दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया में तेल और गैस, जस्ता, सीसा, चांदी, तांबा, लौह अयस्क, इस्पात, एल्यूमीनियम और बिजली कारोबार का संचालन करती है।

  • करोड़पति बनाने वाला म्यूचुअल फंड: ₹10 लाख के बन गए ₹5.49 करोड़, दांव लगाने वाले मालामाल
  • संकट में घिरे Byju’s को मिली अच्छी खबर, घाटा कम, कमाई में हुआ इजाफा
  • SBI ने तिमाही नतीजों का किया ऐलान, जानें कैसा रहा सितंबर तिमाही में प्रदर्शन
  • कंपनी को मिला ₹406 करोड़ का काम, लगा 10% का अपर सर्किट, अगस्त में आया था IPO
  • 10,000 रुपये की SIP ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति, गजब का है म्युचुअल फंड्स
  • श्रीराम फाइनेंस के निवेशकों को मिलने वाली है अच्छी खबर, इस कंपनी की होगी छुट्टी
  • ग्रे मार्केट में ₹137 मुनाफा दिखा रहा यह IPO, एसबीआई से LIC तक का है दांव
  • ₹15 के सस्ते शेयर में 20% का अपर सर्किट, त्योहारी सीजन में निवेशकों की चांदी
  • 1 साल में पैसा हुआ डबल, अब कंपनी को मिला सोलर प्लांट का काम, शेयरों की मची लूट
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version