Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल विमान चालक दल की ड्यूटी नॉर्म्स में होगा बदलाव, DGCA ने रखा...

विमान चालक दल की ड्यूटी नॉर्म्स में होगा बदलाव, DGCA ने रखा ये प्रस्ताव

Hindi News BusinessDGCA proposes changes to flight crew duty norms Business News India

विमान चालक दल की ड्यूटी नॉर्म्स में होगा बदलाव, DGCA ने रखा ये प्रस्ताव

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमान चालक दल के सदस्यों के सेवा नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। इसमें पायलटों के आराम के लिए अधिक समय सहित चालक दल के सदस्यों की सेवा अवधि को नियंत्रित करने वाले मानदंडों में कई बदलावों की बात कही गई है। हाल के दिनों में पायलटों के बीच थकान का मुद्दा सामने आया है। इंडिगो का एक पायलट नागपुर हवाई अड्डे पर गिर गया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी।

कितने घंटे काम का प्रस्ताव: डीजीसीए ने रात में उड़ान संचालित करने वाले पायलटों के लिए लगातार 48 घंटे के साप्ताहिक आराम और उड़ान ड्यूटी की अवधि को 10 घंटे कम करने का प्रस्ताव रखा है। मसौदा मानदंडों के अनुसार अनुसूचित एयरलाइनों के संचालन प्रमुखों को पिछली तिमाही के दौरान प्राप्त थकान रिपोर्ट और उस पर की गई कार्रवाई के बारे में डीजीसीए को एक त्रैमासिक रिपोर्ट देनी होगी।

प्रस्ताव में कहा गया है- परिचालक यह सुनिश्चित करेंगे कि दो स्थानीय रातों सहित लगातार 48 घंटों का न्यूनतम साप्ताहिक आराम दिया जाए, ताकि एक साप्ताहिक आराम अवधि के अंत और अगली आराम अवधि की शुरुआत के बीच अंतर कभी भी 168 घंटे से अधिक न हो।” फिलहाल आराम की अवधि 36 घंटे है। इस मसौदा प्रस्ताव पर चार दिसंबर तक टिप्पणियां मांगी गई हैं। 

भारत सबसे तेजी से बढ़ते नागरिक उड्डयन बाजारों में से एक है। विमानन कंपनियों ने अपने परिचालन का विस्तार करने के लिए बड़े विमान ऑर्डर दिए हैं, जिससे आने वाले समय में पायलटों की मांग बढ़ेगी।

  • मुनाफे वाली वेदांता अब घाटे में, कर्ज संकट के बीच ₹1783 करोड़ का नुकसान
  • FD पर 8.05% ब्याज, इस सरकारी बैंक का दिवाली से पहले बड़ा तोहफा
  • करोड़पति बनाने वाला म्यूचुअल फंड: ₹10 लाख के बन गए ₹5.49 करोड़, दांव लगाने वाले मालामाल
  • संकट में घिरे Byju’s को मिली अच्छी खबर, घाटा कम, कमाई में हुआ इजाफा
  • ग्रे मार्केट में ₹137 मुनाफा दिखा रहा यह IPO, एसबीआई से LIC तक का है दांव
  • SBI ने तिमाही नतीजों का किया ऐलान, जानें कैसा रहा सितंबर तिमाही में प्रदर्शन
  • 10,000 रुपये की SIP ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति, गजब का है म्युचुअल फंड्स
  • श्रीराम फाइनेंस के निवेशकों को मिलने वाली है अच्छी खबर, इस कंपनी की होगी छुट्टी
  • ₹15 के सस्ते शेयर में 20% का अपर सर्किट, त्योहारी सीजन में निवेशकों की चांदी
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version