Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल ₹2700 का शेयर टूटकर ₹11 पर आया, अब अचानक खरीदने की लूट,...

₹2700 का शेयर टूटकर ₹11 पर आया, अब अचानक खरीदने की लूट, 52 हफ्ते के हाई पर भाव

Hindi News BusinessReliance capital share huge down from 2700 rupees to 11 rupee now stock surges 5 percent today Business News India

₹2700 का शेयर टूटकर ₹11 पर आया, अब अचानक खरीदने की लूट, 52 हफ्ते के हाई पर भाव

Reliance Capital share: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल की बिक्री फाइनल स्टेज में है। इस बीच, सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को रिलायंस कैपिटल के शेयर ने 52 हफ्ते का शानदार परफॉर्मेंस दिया। ट्रेडिंग के दौरान शेयर में करीब 5 प्रतिशत की तेजी आई और कीमत 13.08 रुपये तक पहुंच गई। हालांकि, शेयर की क्लोजिंग प्राइस 2% की गिरावट के साथ 12.21 रुपये पर थी। बता दें कि 29 मार्च 2023 को शेयर की कीमत 7.60 रुपये थी। यह शेयर के 52 हफ्ते का निचला स्तर है।

कब कितना रिटर्न
साल-दर-दिन आधार पर रिलायंस कैपिटल के शेयर की कीमत 40% तक बढ़ी है। वहीं, छमाही आधार पर शेयर में 35% की बढ़त दर्ज की गई। एक महीने की अवधि में शेयर 20% बढ़ गया है। हालांकि, लंबी अवधि में इस शेयर ने निवेशकों को कंगाल किया है। करीब 15 साल पहले 2700 रुपये तक जाने वाले रिलायंस कैपिटल के शेयर में 99% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

 हर शेयर पर ₹110 का होगा मुनाफा, गदर मचाने आ रहा यह IPO, 8 दिसंबर से दांव लगाने का मौका

किस कंपनी ने की खरीदारी
हाल ही में रिजर्व बैंक ने रिलायंस कैपिटल के लिए समाधान योजना को मंजूरी दी है। रिजर्व बैंक के इस कदम से हिंदुजा समूह की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) के लिए रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। कंपनी के प्रशासक को रिजर्व बैंक से 17 नवंबर, 2023 के पत्र के माध्यम से अनापत्ति प्राप्त हुई है।

₹92 के IPO ने लिस्टिंग के बाद चौंकाया, निवेशकों को दिया 160% का रिटर्न, ₹241 पर पहुंचा भाव

रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण करने के लिए हिंदुजा समूह की आईआईएचएल 9,650 करोड़ रुपये की पेशकश के साथ सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी थी। रिजर्व बैंक ने 29 नवंबर, 2021 को भुगतान चूक और गंभीर शासन संबंधी मुद्दों को देखते हुए रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को भंग कर दिया था।

  • एक फैसला और क्रैश हुआ Paytm का शेयर, निवेशकों में हड़कंप, ब्रोकरेज का भी बिगड़ा मूड
  • सरकार बेच रही इस कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी, निवेशकों में हड़कंप, शेयर बेचने की होड़, ₹157 पर आया भाव
  • ₹1200 पर होगी IPO की लिस्टिंग! 13 दिसंबर से दांव लगा पाएंगे निवेशक, GMP ने किया गदगद
  • अंबानी को पछाड़ एशिया के सबसे अमीर अरबपति बन सकते हैं अडानी, अब केवल एक पायदान और 6.2 अरब डॉलर का रह गया फासला
  • शेयर बाजार की थमी रफ्तार, लगातार 7 सत्रों के बाद आज सेंसेक्स-निफ्टी लाल, गिरावट में भी अडानी ग्रुप के शेयर कर रहे कमाल
  • कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर से नीचे, क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
  • शेयर बाजार में चला अडानी का ‘सिक्का’, ग्रुप के शेयर दिखा रहे 10 का दम
  • महंगाई: शाकाहारी और मांसाहारी थाली पर भारी प्याज-टमाटर की यारी 
  • रेलवे की इस कंपनी में सरकार बेच रही बड़ी हिस्सेदारी, डिस्काउंट पर मिलेगा शेयर, ₹154 है प्राइस
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version