Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल इस कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, खबर आते ही स्टॉक में लगा...

इस कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, खबर आते ही स्टॉक में लगा अपर सर्किट 

हिंदी न्यूज़ बिजनेसइस कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, खबर आते ही स्टॉक में लगा अपर सर्किट 

इस कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, खबर आते ही स्टॉक में लगा अपर सर्किट 

शेयर बाजार को जैसे ही खबर मिली कि अरुण ज्योति बायो वेंचर्स लिमिटेड (Arun Jyoti Bio Ventures Limited) 2 बेवरेज प्लांट 2-2 अलग राज्यों में लगाने जा रही है उसके बाद कंपनी के स्टॉक में तेजी देखने को मिली। देखते ही देखते बुधवार को इस कंपनी के शेयरो में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया। बता दें, कंपनी के शेयर अपर सर्किट लगने के बाद 136.50 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। 

अरुण ज्योति बायो वेंचर्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कंपनी 2 बेवरेज प्लांट लगाएगी। कंपनी की तरफ इसकी जानकारी कल यानी 8 मार्च 2023 को दी गई है। 

निवेशकों के लिए पिछला एक महीना अच्छा नहीं रहा है। इस दौरान कंपनी के शेयरों का भाव 3.87 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, लॉन्ग टर्म में कंपनी ने निवेशकों को निराश नहीं किया है। शेयर का भाव पिछले 6 महीने के दौरान 247.33 प्रतिशत बढ़ा है। जबकि एक साल पहले कंपनी पर भरोसा जताने वालों को अबतक होल्ड करने पर 372 प्रतिशत का रिटर्न मिल गया है। 

इस कंपनी का मार्केट कैप 28.27 करोड़ रुपये का है। कंपनी का 52 वीक हाई 148 रुपये और 52 वीक लो 19.60 रुपये का है। बता दें, साल दर साल के हिसाब से दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट इनकम 231.31 प्रतिशत बढ़ गया है। 

जानें Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

  • संकट में अडानी को सीमेंट कारोबार का सहारा, कर्ज कम करने को बेचेंगे हिस्सेदारी! 
  • घाटे वाली कंपनी बांटेगी बोनस शेयर, 10 टुकड़ों में स्प्लिट का भी ऐलान
  • पैसा रखिए तैयार! अगले हफ्ते आ रहा धांसू IPO, इश्यू प्राइस भी तय
  • सरकारी कंपनी ने किया 200% डिविडेंड देने का ऐलान, 20 मार्च है रिकॉर्ड डेट
  • अडानी का ये शेयर 7 दिन की तूफानी तेजी के बाद धड़ाम, एक्सपर्ट ने कही ये बात
  • इंडस्ट्रियल ग्रोथ के मोर्चे पर आई अच्छी खबर, जनवरी में 5.2% बढ़ा प्रोडक्शन
  • FD पर 9.5% ब्याज दे रहा बैंक, 1001 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर खास ऑफर
  • अडानी के इस शेयर को 100% खरीदने की सलाह, हिंडाल्को पर भी एक्सपर्ट को जबरदस्त भरोसा
  • 671 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम, हाहाकार की वजह क्या है?
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version