Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल एक दिन में ₹232 चढ़ गया यह शेयर, डिविडेंड ऐलान के बाद...

एक दिन में ₹232 चढ़ गया यह शेयर, डिविडेंड ऐलान के बाद खरीदने की लगी होड़

हिंदी न्यूज़ बिजनेसएक दिन में ₹232 चढ़ गया यह शेयर, डिविडेंड ऐलान के बाद खरीदने की लगी होड़

एक दिन में ₹232 चढ़ गया यह शेयर, डिविडेंड ऐलान के बाद खरीदने की लगी होड़

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार में लिस्टेड Dr. agarwal आई हॉस्पिटल के शेयर में गजब की तेजी रही। सोमवार को यह शेयर 232.35 रुपये या 20 प्रतिशत तक चढ़ गया। कारोबार के अंत में शेयर की कीमत 1394.25 रुपये थी। वहीं, मार्केट कैप की बात करें तो 655.30 करोड़ रुपये है।

डिविडेंड देगी कंपनी: Dr. agarwal आई हॉस्पिटल के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 30 प्रतिशत या 3 रुपये के फाइनल डिविडेंड का प्रस्ताव रखा है। यह आगामी वार्षिक आम बैठक में अनुमोदन के अधीन है। कंपनी की आगामी बैठक में सदस्यों द्वारा इसकी घोषणा के 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा।

कैसे थे नतीजे: मार्च तिमाही में Dr. agarwal आई हॉस्पिटल को 69.82 करोड़ रुपये का इनकम हुआ था। तिमाही आधार पर बात करें तो 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त अवधि के दौरान यह 63.73 करोड़ रुपये था। वहीं, 13.68 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त अवधि में यह 5.06 करोड़ रुपये था।

वहीं, मार्च तिमाही में कंपनी ने 69.82 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की, जबकि एक साल पहले इस अवधि के दौरान यह 55.92 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने इस अवधि के लिए 13.68 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हासिल किया है, जबकि 31 मार्च, 2022 को समाप्त अवधि के लिए 6.87 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था।

जानें Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

  • प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ने का असर घरेलू उपभोक्ताओं पर नहीं
  • गो फर्स्ट के बाद अब SpiceJet की बढ़ी मुसीबत, 3 विमान रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग
  • 27 रुपये में 1 साल पहले आया IPO, अब 82 रुपये के पार पहुंचे शेयर, बल्क डील की खबर
  • Go First एयरलाइन का क्या होगा फ्यूचर? आज आएगा NCLT का फैसला
  • प्रॉफिट गिरा, फिर भी डिविडेंड देगी यह कंपनी, शेयर की बढ़ी चमक
  • रिलायंस के मामले में सरकार को बड़ी शिकस्त, देने होंगे $8.3 मिलियन
  • 2 रुपये वाला शेयर मार रहा सर्किट पर सर्किट, क्या आपने खरीदा?
  • कैसे किसान ने उगाया एक ऐसा आम, जिसकी कीमत 18800 रुपये
  • iPhone बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन ने बेंगलुरु में 300 करोड़ रुपये में खरीदी जमीन 
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version