Home धर्म | समाज क्षत्रिय युवा मंच ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती

क्षत्रिय युवा मंच ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती

रादौर। क्षत्रिय युवा मंच की ओर से शनिवार को गांव नाचरौन में महाराणा प्रताप की 470वीं जयंती मनाई गई। महाराणा प्रताप सीनियर सैकेडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष डॉ लाभसिंह नाचरौन व अन्य ग्रामीणों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धासुमन भेंट की। इस अवसर पर डॉ लाभसिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप एक महान योैद्धा थे। जिन्होंने देश की रक्षा के लिए दुश्मनों के दांत इक्टठे किए। उन्होंने देश के दुश्मनों से लोहा लिया और भारतमाता के दुश्मनों को करारा सबक सिखाया। उनकी शिक्षाएं हमारे लिए प्रेरणास्रोत का काम करती रहेगी। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देशहित में कार्य करना चाहिए। तभी हम उनके सपनों का भारत बना सकते है। इस अवसर पर चन्द्रपाल कोच, रणधीरसिंह, चरणसिंह, तेजपाल, राजपाल, रामपाल आदि मौजूद थे।

NO COMMENTS

Exit mobile version