Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल टाटा की इस कंपनी को मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, 207 रुपये पर ट्रेड...

टाटा की इस कंपनी को मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, 207 रुपये पर ट्रेड कर रहा शेयर

हिंदी न्यूज़ बिजनेसटाटा की इस कंपनी को मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, 207 रुपये पर ट्रेड कर रहा शेयर

टाटा की इस कंपनी को मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, 207 रुपये पर ट्रेड कर रहा शेयर

टाटा पावर के शेयरों (Tata Power share) में गुरुवार के कारोबार में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट आई। इसी के साथ पिछले 3 दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया। बता दें कि कंपनी को एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड को कर्नाटक में 225 मेगावॉट क्षमता की हाइब्रिड बिजली परियोजना लगाने के लिए टाटा पावर डीडीएल से अनुबंध पत्र मिला है। हाइब्रिड परियोजना के तहत एक साथ सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाएं लगाई जाती हैं।

कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी ने बयान में कहा कि परियोजना को बिजली खरीद समझौते की तारीख से 24 महीने के भीतर चालू किया जाएगा। परियोजना से उत्पादित बिजली टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (टाटा पावर डीडीएल) को दी जाएगी। टाटा पावर डीडीएल दिल्ली के उत्तरी क्षेत्र में बिजली वितरण करती है। 

यह भी पढ़ें- आईपीओ खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में चढ़ गया शेयर, कल से लगा सकेंगे दांव, प्राइस बैंड ₹61-₹65 

टाटा पावर ने बुधवार को कहा, ‘‘टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लि. (टीपीआरईएल) को कर्नाटक में हाइब्रिड परियोजना के लिये टाटा पावर डीडीएल से परियोजना आवंटन पत्र मिला है।’’ टीपीआरईएल, टाटा पावर की अनुषंगी है। वहीं, टाटा पावर डीडीएल टाटा पावर और दिल्ली सरकार की संयुक्त उद्यम कंपनी है।

  • DA में 4 फीसदी का इजाफा, नए साल से पहले इन कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा
  • PPF-सुकन्या पर तोहफा या झटका, जानें छोटी बचत योजनाओं की नई ब्याज दरें
  • ₹70 के पार शेयर की लिस्टिंग! साल का आखिरी IPO मालामाल करेगा या कंगाल?
  • 2000% तक का रिटर्न, अब स्टॉक के स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट हो गई तय
  • 10 महीने में 250% चढ़ गए शेयर, नौसेना के लिए पनडुब्बी और वारशिप बनाती है सरकारी कंपनी
  • कोर इंडस्ट्री के प्रोडक्शन ग्रोथ में उछाल, कितना रहा राजकोषीय घाटा, जानिए
  • स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर गुड न्यूज, सरकार ने बढ़ाई ब्याज दर, चेक करें लेटेस्ट रेट
  • 83% टूटकर ₹1 पर आया यह शेयर, नए साल में निवेशक कंगाल, 9 महीने में 1 लाख घटकर ₹17000 रह गया
  • NDTV में रॉय दंपति के स्टेक पर भी अब अडानी का कंट्रोल, किसे क्या मिला, जानिए
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version