Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल डिफॉल्टर की सही जानकारी दीजिए, ₹20 लाख का इनाम लीजिए, SEBI का...

डिफॉल्टर की सही जानकारी दीजिए, ₹20 लाख का इनाम लीजिए, SEBI का बड़ा ऐलान

हिंदी न्यूज़ बिजनेसडिफॉल्टर की सही जानकारी दीजिए, ₹20 लाख का इनाम लीजिए, SEBI का बड़ा ऐलान

डिफॉल्टर की सही जानकारी दीजिए, ₹20 लाख का इनाम लीजिए, SEBI का बड़ा ऐलान

शेयर बाजार को रेग्युलेट करने वाली संस्था सेबी ने बकायेदारों की संपत्तियों की जानकारी देने वाले मुखबिरों को 20 लाख रुपये तक का इनाम देने की घोषणा की है। इनाम दो चरणों- अंतरिम और अंतिम में दिया जा सकता है। अंतरिम इनाम संपत्ति की कीमत का ढाई प्रतिशत या 5 लाख रुपये (जो भी कम हो) और अंतिम इनाम वसूले गए बकाया के 10 प्रतिशत तक या 20 लाख रुपये (जो भी कम हो) होगा।

सेबी ने वसूली प्रक्रिया के अंतर्गत बकायेदार की संपत्तियों के बारे में पक्की खबर देने वाले मुखबिर को इनाम देने से संबंधित दिशानिर्देश जारी किए हैं। सेबी ने कहा- मुखबिर द्वारा दी गई संपत्ति की सूचना या पहचान और उसे दी गई इनाम राशि को गोपनीय रखा जाएगा।

सही जानकारी देना जरूरी: सेबी के मुताबिक कोई मुखबिर इनाम देने के योग्य तभी माना जाएगा, जब वह बकायेदार की संपत्ति के बारे में वास्तविक सूचना देगा। इसके साथ ही सेबी ने 515 डिफॉल्टरों की सूची जारी की, जिनके बारे में कोई भी मुखबिर जानकारी दे सकता है।

सेबी ने कहा कि सूचना देने वाले को दी जाने वाली इनाम की राशि का भुगतान निवेशक सुरक्षा एवं शिक्षा कोष से किया जाएगा। सेबी ने कहा कि नए दिशानिर्देश 8 मार्च से प्रभावी हो गए हैं।

जानें Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

  • ₹18 का शेयर करने वाला है मालामाल! ब्रोकरेज ने कहा- बढ़ेगा भाव, खरीद लो
  • मार्केट में Campa की री-एंट्री, मुकेश अंबानी की कंपनी ने किया ये बड़ा ऐलान
  • 11 दिन में 75% की ताबड़तोड़ तेजी, इलेक्ट्रिक बसों का मिला है बड़ा ऑर्डर, हाइड्रोजन बस भी लाई है कंपनी
  • ट्रेडिंग के दौरान 8% चढ़ा यह शेयर, 5 साल के उच्चतम स्तर पर भाव
  • रिकवरी पर ब्रेक, फिर बिखरा अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर, इस खबर से टूटा भरोसा
  • अडानी ने फिर गिरवी रख दिए दो कंपनियों के शेयर, लोन चुकाने के लिए जुटाया कर्ज
  • इस कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, खबर आते ही स्टॉक में लगा अपर सर्किट 
  • डील कैंसिल होते ही खुश हुए निवेशक, अपर सर्किट पर शेयर; 20% की तेजी
  • मोदी सरकार के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड से कितना सस्ता है सर्राफा बाजार में सोना, जानें क्यों बेहतर है SGB
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version