Home स्कूल | कॉलेज रादौर में ग्लोब हैरिटेज इंटरनैशनल स्कूल में दीपावली कार्यक्रम का अायोजन...

रादौर में ग्लोब हैरिटेज इंटरनैशनल स्कूल में दीपावली कार्यक्रम का अायोजन किया गया

यमुनानगर। रादौर ग्लोब हैरिटेज इंटरनैशनल स्कूल सांगीपुर में दीपावली को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल पूजा कांबोज ने स्कूल के विद्यार्थियों से अपील की कि वे दीपावली पर पटाखे न चलाए। पटाखे चलाने से वातावरण दूषित होता है। वहीं ध्वनी प्रदूषण से मरीजों को दिक्कत का सामना करना पडता है। हर वर्ष देश में दीपावली पर अरबो रूपए के पटाखे चलाए जाते है। जिससे वातावरण बुरी तरह से दूषित होता है। हमें दीपावली का त्यौहार पटाखे रहित मनाना चाहिए। वहीं दीपावली पर हमें चीनी वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। हमें स्वदेशी चीजे खरीदकर अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबुत करना चाहिए। चीनी वस्तुओं को खरीदकर हम चीन की अर्थव्यवस्था को मजबुत करने का काम कर रहे है। दीपावली आपसी प्रेम का त्यौहार है। जो हमें आपस में मिलजुलकर का रहने का संदेश देता है। इस दिन सभी धर्मों के लोग आपसी मतभेद भुलाकर त्यौहार मनाते है।

NO COMMENTS

Exit mobile version