Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल 1 अच्छी खबर और अडानी पावर के शेयरों की खरीदने की मची...

1 अच्छी खबर और अडानी पावर के शेयरों की खरीदने की मची होड़, 7वें दिन भी लगा अपर सर्किट 

हिंदी न्यूज़ बिजनेस1 अच्छी खबर और अडानी पावर के शेयरों की खरीदने की मची होड़, 7वें दिन भी लगा अपर सर्किट 

1 अच्छी खबर और अडानी पावर के शेयरों की खरीदने की मची होड़, 7वें दिन भी लगा अपर सर्किट 

Stock Market: शेयर बाजार में अडानी पावर (Adani Power) के शेयरों में आज फिर तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में एक बार फिर अपर सर्किट लग गया था। जिसकी वजह से अडानी पावर के एक शेयर का भाव 196.05 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। बता दें, इससे पहले कंपनी को लेकर एक अच्छी खबर मंगलवार की रात को आई थी। 

शेयर बाजार को दी जानकारी के अनुसार अडानी पॉवर में 6 कंपनियों का मर्जर हुआ है। ये 6 कंपनियां अडानी पावर महाराष्ट्र लिमिटेड, अडानी पावर राजस्थान लिमिटेड, उड्डपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, रायपुर एनर्जेन लिमिटेड, रायगढ़ एनर्जी जनरेशन लिमिटेड और अडानी पावर (मुंद्रा) लिमिटेड शामिल हैं। बता दें, ये सभी समूह की सब्सिडियरी कंपनियां हैं। 

यह भी पढ़ेंः 74 गुना सब्सक्राइब हुआ यह आईपीओ, ग्रे मार्केट से आई गुड न्यूज, आज भी लगा  सकते हैं पैसा 

27 फरवरी से लग रहा है अपर सर्किट 

शेयर बाजार में आज 7वां कारोबारी दिन हैं जब कंपनी के शेयर अपर सर्किट पर हैं। 27 फरवरी से अबतक कंपनी के शेयरों में 40 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बीते एक महीने में तमाम उतार और चढ़ाव के बीच कंपनी के शेयर का भाव 12.82 प्रतिशत तक बढ़ गया है। हालांकि, इस तेजी के बावजूद भी 6 महीने पहले अडानी पावर में इंवेस्ट करने वाले निवेशकों को अबतक 50 प्रतिशत से अधिक का नुकसान झेलना पड़ा है। शेयर बाजार में अडानी पावर का 52 वीक हाई 432.50 रुपये प्रति शेयर और 52 वीक लो 119.60 रुपये प्रति शेयर है। 

जानें Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

  • 2 पर 1 बोनस शेयर और डिविडेंड बांटेगी ये कंपनी, शेयर में 5% का लगा अपर सर्किट
  • सिलिकॉन वैली बैंक की बर्बादी से टूटेगी स्टार्टअप्स की कमर! भारत को क्यों लगा डर, समझें
  • टाटा के IPO को मिलेगा तगड़ा रिस्पॉन्स! ग्रुप की इस कंपनी को बड़ा फायदा, समझें कैसे
  • ₹13.73 लाख करोड़ हुआ डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन, रिफंड ₹3 लाख करोड़ के करीब
  • डिविडेंड के लिए इस कंपनी ने किया रिकॉर्ड डेट का ऐलान, रॉकेट बना शेयर
  • कितना बढ़ेगा DA, कब होगा ऐलान, जानें केंद्रीय कर्मचारियों के हर सवाल का जवाब
  • डिविडेंड से मालामाल कर रही ये कंपनी, निवेशकों को दिया ₹683 का मुनाफा
  • Infosys के प्रेसिडेंट का इस्तीफा, 22 साल बाद छोड़ा कंपनी का साथ, टेक महिंद्रा करेंगे ज्वाइन
  • ₹300 से ₹703 पर आया ये शेयर, एक्सपर्ट बोले-अभी बहुत है दम, खरीदो
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version