Home जिले के समाचार Yamunanagar : बिजली उपभोगताओ हेतु सूचना

Yamunanagar : बिजली उपभोगताओ हेतु सूचना

0

Yamunanagar Hulchul. उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार गर्ग ने बताया कि आम उपभोक्ताओं की बिजली सम्बंधित शिकायत निवारण हेतु चेयरमैन उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम जी.एल. बंसल द्वारा प्रथम दिसम्बर को दोपहर 12 बजे ओपरेशन सर्कल आफिस यमुनानगर में एक सभा आयोजित की जाएगी जिसमें जन साधारण तक उनकी बिजली से सम्बंधित शिकायतो का निवारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 66 केवी सब स्टेशन गोविंदपुरी से चलने वाले 11 केवी जैस्को अर्बन, 11 केवी ईएसआई अरबन, 11 केवी लाल द्वारा अरबन, 11 केवी शिवपुरी अरबन, 11 केवी चोपड़ा गार्डन की विद्युत आपूर्ति 2 दिसम्बर 2017 को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मरम्मत की वजह से बंद रहेगी।

.

Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog