Home धर्म | समाज Yamunanagar : महंत द्वारका दास जी महाराज के जन्मोत्सव पर समारोह आयोजित

Yamunanagar : महंत द्वारका दास जी महाराज के जन्मोत्सव पर समारोह आयोजित

0
Yamunanagar : महंत द्वारका दास जी महाराज के जन्मोत्सव पर समारोह आयोजित

Yamunanagar Hulchul. बावा लालदयाल जी महाराज के आर्शीवाद व संगत के सहयोग के चलते ही आज वह विधायक बने हैं। महापुरूषों को याद रखने व नई पीढ़ी को उससे अवगत करवाने को लेकर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन आज समय की मांग है। यह कहना है यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा का। जो श्री लालद्वारा मंदिर में ब्रहमलीन महंत द्वारका दास जी महाराज के जन्म दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। समागम में अंबाला सांसद रतन लाल कटारिया को शामिल होना था मगर पेहवा सरस्वती महोत्सव में व्यस्त होने के चलते वह कार्यक्रम में भाग नहीं ले सके। कार्यक्रम में श्री कटारिया की धर्मपत्नी बंतो कटारिया शामिल हुई।

श्री अरोड़ा ने बताया कि वह खुद बावा लाल जी की श्री ध्यानपुर गद्दी में गए हैं। वहां पर जो अनुशासन व शक्ति है वह अन्य स्थानों पर बहुत कम नजर आती है। उन्होंने मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर के आसपास स्थित सड़कों के निर्माण की रखी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल में शहर की कायाकल्प हुई है। ऐसा कोई इलाका नहीं है जहां विकास के काम न चल रहे हों।
हरियाणा भाजपा की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने कहा कि सत्संग के बिना इंसान का जीवन अधूरा है। उन्होंने कहा कि वह खुद शिव की भक्त हैं और शिवजी भगवान ने उन्हें दर्शन भी दिए थे। जब-जब उन पर कोई विपदा आई तो शिव भगवान ने उनका साथ दिया और समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी युग रहा हो हर युग में महिला को सम्मान मिला है। आज भी केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है। मंदिर कमेटी के महासचिव सुरजीत मेहता ने मुख्यातिथि से आग्रह किया कि मंदिर के आसपास स्थित चार गलियों का निर्माण कार्य करवाया जाए। क्योंकि सड़कों की हालत खराब होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। साथ ही मंदिर में बनने वाले तीन कमरों के निर्माण हेतू ग्रांट देने की भी मांग की गई।
इससे पहले महाराज के जन्म दिवस को लेकर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमति प्रियंका व शाहिल बक्शी मुख्य यजमान थे। पंडित गोपाल राज, पंडित रजनीश व पंडित आदेश ने विधि विधान के साथ यज्ञ संपूर्ण करवाया। बाद में लाल संकीर्तन व बंसत उत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें मोंटी राजा ने अपने भजनों के माध्यम से बावा लाल जी का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने नाच गाकर उत्सव को मनाया। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महासचिव राजेश सपरा, सतपाल अरोड़ा, योगेश शर्मा, केवल कृष्ण लूथड़ा, निगम पार्षद संगीता सिंघल, राज कुमार ऐरी, सुदर्शन ऐरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

.

Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog