Home जिले के समाचार सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कर जल्दी ही उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा : स्वामी सदानंद महाराज

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कर जल्दी ही उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा : स्वामी सदानंद महाराज

0
सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कर जल्दी ही उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा : स्वामी सदानंद महाराज

यमुनानगर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद महाराज ने स्थानीय जिमखाना कल्ब में सफाई कर्मचारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कर जल्दी ही उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार सफाई कर्मचारियों के हित में फैसले ले रही है। उन्होंने नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी,नगर पालिका रादौर के अधिकारियों तथा अन्य विभागों के अधिकारियों से जिले में सफाई कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को लेकर विस्तृत जानकारी ली। इससे पहले नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के उपप्रधान राजकुमार ससौली व राज्य सचिव मांगे राम तिगरा ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा और इन्हेे पूरा करवाने के लिए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद महाराज से आग्रह किया।
स्वामी सदानंद महाराज ने नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया की जल्दी ही सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी लेने के उपरांत नगर निगम व सभी नगर पालिकाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्दी से जल्दी समस्याओं और मांगो को लेकर शीघ्र रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारी को सौंपे ताकि इस पर आगामी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी सफाई कर्मचारियों को प्रतिमाह सैलरी स्लीप दी जाए ताकि वह यह जान सके की उनकी कितनी राशि ईएसआई और ईपीएफ में काटी गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कर्मचारियों के हित को देखने के लिए जिलास्तर पर कमेटी का गठन किया जाए, सभी सफाई कर्मचारियों का साल में 3 बार मेडिकल चैकअप जरुर करवाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की शीघ्र ही सभी सफाई कर्मचारियों का मेडिकल करवाया जाए और इसके बाद हर 6 महीने के अंतराल पर मेडिकल करवाया जाना सुनिश्चित करे। इसके अलावा शिविर लगाकर सभी कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड बनवाना सुनिश्चित करे। इस शिविर के माध्यम से सफाई कर्मचारियों को विभाग की ऋण से सम्बन्धित योजनाओं की भी पूरी जानकारी प्रदान करे।
इस मौके पर जगाधरी के एसडीएम भारत भूषण कौशिक, सहायक श्रम आयुक्त नरेश भारद्वाज, नगर निगम के परियोजना अधिकारी विपिन गोयल, सैनेट्री निरीक्षक अनिल नैन सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी, डीआईपीआरओ स्वर्ण सिंह जंजोटर सहित अन्य विभागों के अधिकारी व सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।