Home जिले के समाचार हल्का प्रधान राजकुमार बुबका ने चलाया इनैलो के लिए सदस्यता अभियान

हल्का प्रधान राजकुमार बुबका ने चलाया इनैलो के लिए सदस्यता अभियान

0
हल्का प्रधान राजकुमार बुबका ने चलाया इनैलो के लिए सदस्यता अभियान
रादौर इनैलो के हल्का प्रधान राजकुमार बुबका पत्रकारों से बातचीत करते हुए।
यमुनानगर (रादौर)। इनैलो के हल्का प्रधान राजकुमार बुबका ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोडऩे के लिए हल्के में सदस्यता अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत हर बूथ पर कम से कम सौ-सौ नए सदस्य बनाए जाएगें।  इनैलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें वर्करों को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज कोई भी गांव या वार्ड़ ऐसा नहीं है जहां पर लोग इनैलो के साथ न जुड़ रहे हो। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान चलाने के लिए पार्टी वर्करों को डयूटी सौंपी जा रही है। रादौर हल्के में 50 हजार लोगों को पार्टी के साथ जोड़कर सदस्य बनाया जाएगा। बुबका शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चार साल के शासनकाल में भाजपा सरकार की पोल खुल चुकी है। जनता से किए गए किसी भी वायदे को भाजपा सरकार ने पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा की गई वायदाखिलाफी को लेकर आज पूरे प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ सा महसूस कर रही है। 24 घंटे बिजली देने का वायदा आज तक सरकार ने पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता बिजली सकंट से जूझ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे-पूरे दिन बिजली नहीं आती। जनजागरण अभियान चलाकर गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाएगा और भाजपा सरकार की पोल खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि इनैलो हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इनैलो को लेकर पूरे प्रदेश की जनता में भारी उत्साह है। प्रदेश में अगली सरकार इनैलो-बसपा गठबंधन की बनेगी। इस अवसर पर पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन कर्मवीर खुर्दबन, सतीश अलीपुरा, शुभम मंढान, राजेश कश्यप, जयपाल मारूपुर, प्रदीप धौलरा, राजीव धीमान, सुभाष कांबोज, शिव कुमार कांजनू, यश पाल चमरोड़ी आदि उपस्थित थे।