Home जिले के समाचार विधायक ने रटोली रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

विधायक ने रटोली रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

0
विधायक ने रटोली रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

यमुनानगर। यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा ने बुधवार सुबह पंचायत भवन के साथ वाली रटोली रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क का निर्माण 70.34 लाख रुपय से किया जाएगा। विधायक ने कहा कि यमुनानगर हल्के में 4 साल में हुए विकास कार्यों की पिछले 50 साल के कार्यों से तुलना करेंगे तो 50 साल पर 4 साल के विकास कार्य भारी पड़ते नजर आएंगे। वास्तव में इन 4 सालों के दौरान यमुनानगर के साथ-साथ पूरे प्रदेश की विकास के मामले में तस्वीर बदल गई है।
विधायक ने कहा की मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में चहुमुखी विकास हो रहा है और वह यमुनानगर के विकास के लिए भी खुले दिल से राशि स्वीकृत कर रहे हैं। कोई भी वार्ड या गाँव ऐसा नहीं रहेगा जहाँ विकास कार्य नहीं किए जाएँगे। विधायक ने कहा की वह जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि हैं और जनता के बीच रह के उनकी सेवा करेंगे।आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 50 करोड़ लोगों को और 10 करोड़ परिवारों को सालाना 5 लाख रूपये तक की इलाज करवाने की सुविधा दी है। इसी प्रकार उज्जवला योजना के तहत देश में आठ करोड महिलाओं को मुफ्त गैस कनैक्शन दिये जा रहे है, किसानों के खरीफ फसलों के एमएसपी ढेड गुणा लाभकारी मूल्य दिया है और इससे प्रदेश के किसानों को पन्द्रह सौ करोड का लाभ मिलने वाला है। मौक़े पर पिछड़ा वर्ग मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान, ज़िला महामंत्री राजेश सपरा, वर्कशोप मंडल अध्यक्ष तुलसी गोस्वामी, संगीता सिंघल, राजेंद्र राणा, मंडल महामंत्री सुनील कालरा व अनिल कम्बोज, भाजपा नेता करणेश शर्मा, कँवरपाल राणा, मंडल मीडिया प्रभारी संदीप धिमान आदि मौजूद थे।