Home जिले के समाचार सेवा का मौका मिला तो हर युवा को देंगे रोजगार : राजकुमार सैनी

सेवा का मौका मिला तो हर युवा को देंगे रोजगार : राजकुमार सैनी

0
सेवा का मौका मिला तो हर युवा को देंगे रोजगार : राजकुमार सैनी

*जठलाना में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की
यमुनानगर/रादौर। यदि प्रदेश की जनता ने उनकी पार्टी को जितवाकर सेवा करने का मोैका दिया तो वह प्रदेश के हर युवा को रोजगार देने का काम करेंगे। उनकी पार्टी प्रदेश के हर घर में एक व्यक्ति को रोजगार देने का काम करेंगी। अब तक जाति विशेष के लोगों ने अब तक प्रदेश में राज किया है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल ने जाति बदलकर प्रदेश में वर्षों राज किया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने किसानों की भुमि को कौडियों के भाव बिकवाने का काम किया। ओमप्रकाश चौटाला का आधा परिवार जेल में पडा है और बाकि परिवार जेल में जाने की तैयारी में है। इनेलो पार्टी एक डुबता हुआ जहाज है। यह शब्द लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संरक्षक व कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ने बुधवार को रादौर में अपने कटटर समर्थक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजयसिंह चौहान के कार्यालय पर आयोजित एक पत्रकारवार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर बुजुर्गों को 5 हजार रूपए महीना पैंशन दी जाएगी। ओबीसी व अन्य वर्गों को उनका हक दिलवाया जाएगा। वह वर्षों से प्रदेश के पिछडे वर्ग के लोगों की आवाज को बुलंद कर रहे है। उनका संघर्ष एक दिन जरूर रंग लाएगा। कांग्रेस पार्टी फुट का शिकार है। पार्टी में अनेक धडे है। जबकि इनेलो पार्टी का प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है। इनेलो एक पारिवारिक पार्टी है। जो फुट का शिकार है। वहीं दूसरी ओर सांसद राजकुमार सैनी ने बुधवार को जठलाना में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को जीने की एक नई राह दिखाई थी। उन्होंने समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का काम किया था। उनकी शिक्षाएं व नीतियां हमारे लिए प्रेरणास्रोत का काम कर रही है। हमें उन नीतियों पर चलकर समाजहित में कार्य करना चाहिए। जिससे हम महापुरुषों के सपनों का भारत बना सकते है। इस अवसर पर एनडी गुप्ता, अजयसिंह चौहान, दरबारीलाल चौहान, मनोज बकाना, गुरनाम सैनी, बक्शीश सैनी, मनीष जठलाना, तिलकराज सैनी, जसविन्द्र सैनी ठेकेदार आदि मौजूद थे।